यूपी के 10 जिलों के निबंधन कार्यालय का 23.98 करोड़ से होगा विस्तार, चार शहरों में बनेंगे सदर ऑफिस
स्टांप मंत्री रवींद्र जायसवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के 10 जिलों में 23.98 करोड़ रुपये की लागत से निबंधन कार्यालय भवनों का शिलान्यास क ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ। (तस्वीर- फाइल)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बुधवार को प्रदेश के 10 जनपदों के निबंधन कार्यालय भवनों का एनआइसी कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया।
इनके निर्माण पर 23.98 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें प्रमुख रूप से लखनऊ के मोहनलालगंज, कुशीनगर का कप्तानगंज, अमरोहा के हसनपुर के उप निबंधन कार्यालय के नवीन भवनों का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
इसके अतिरिक्त सीतापुर के उप महानिरीक्षक एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन के कार्यालय व न्यायालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। जनपद झांसी, मुरादाबाद, गोंडा व हरदोई के सदर कार्यालय के नवीन भवनों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।
इस अवसर पर आनलाइन मौजूद कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देशित करते हुए स्टांप मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने निबंधन विभाग के अधिकारियों को भी निर्माण कार्य पर पैनी नजर रखे जाने तथा स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया।
शिलान्यास कार्यक्रम में संबंधित स्थानों के जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे। इसमें प्रमुख रूप से नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, विधायक रामकोला विनय कुमार गोंड, विधायक बबीना झांसी राजीव पारीछा, विधायक मोहनलालगंज अमरेश रावत, एमएलसी अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे।