विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के परिणाम जारी, समाजवादी पार्टी प्रत्‍याशी लाल बिहारी यादव जीते

By Sonu SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 11:11 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 11:55 PM (IST)

वाराणसी की पहड़िया मंडी में एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह से शुरू हो गई थी। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सपा उम्मीदवार ने बाजी मार ली है।

वाराणसी में शिक्षक एमएलसी चुनाव की चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्‍याशी लाल बिहारी यादव जीते।

वाराणसी में शिक्षक एमएलसी चुनाव की चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्‍याशी लाल बिहारी यादव जीते।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पहड़िया स्थित लाल बहादुर शास्त्री नवीन मंडी परिसर में मंगलवार सुबह आठ बजे से एमएलसी चुनाव की मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। मतगणना स्थल पर पहले बैलेट पेपर को छांटकर उनके बंडल बनाए गए। इसके बाद जिलों के अनुसार मतपत्रों की गिनती रात सात बजे के बाद शुरू होने की नौबत आई। 

रात दस बजे जारी र‍िपोर्ट के अनुसार दो राउंड की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव को 10958 और भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा को 6060 मत म‍ि‍ले हैं। जिसके बाद सपा प्रत्याशी लालबिहारी यादव की जीत की सूचना मिल रही है।

counting

वाराणसी खंड शिक्षक -स्नातक एमएलसी की मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ है। शिक्षक व स्नातक एमएलसी के मतपत्रों की बंडलिंग चलती रही। रात आठ बजे तक शिक्षक एमएलसी के मतपत्रों की बंडलिंग के बाद प्रथम चक्र के वोटों की गिनती पूरी हुई तो मुख्य रुप से बढ़त के साथ क्रमश: सपा के लालब‍िहारी यादव, भाजपा के प्रमोद मिश्र व निर्दल चेत नारायण सिंह के बीच मुकाबला सामने आया। शिक्षक एमएलसी का परिणाम देर रात 12 बजे तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि रुझान रात नौ बजे तक आना शुरू हो गया था। स्नातक एमएलसी के मतपत्रों की बंडलिंग बुधवार की सुबह तक चलेगी। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। स्नातक एमएलसी का परिणाम बुधवार दोपहर बाद तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। 

नोट : खबर समय-समय पर अपडेट हो रही है, थोड़े समय बाद ताजी सूचना के ल‍िए पेज र‍िफ्रेश करते रहें। 

वाराणसी खंड शिक्षक, स्नातक एमएलसी सीट के लिए मतगणना के ल‍िए बंडल‍िंंग सुबह आठ बजे से शुरू है, हालांकि अभी तक मतपत्रों के बंडल बनाने का कार्य हो रहा है। शिक्षक एमएलसी के मतपत्रों की बंडलिंग के बाद रात आठ बजे तक वोटों की गिनती शुरू होने का अनुमान है। शिक्षक एमएलसी का परिमाण रात दो बजे तक और स्नातक एमएलसी का बुधवार की शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है। वहीं शिक्षक एमएलसी के प्रथम चक्र की गिनती शुरू हो चुकी है।

sp1

मतगणना स्थल पहड़िया में सपा के कैंप में उत्साह का माहौल है। सपा के वरिष्ठ नेता बारी-बारी से पहुंच रहे हैं। शिक्षक एमएलसी की बढ़त से उत्साहित हैं। - जागरण 

बंडल लगभग बनने के बाद रात आठ बजे के आसपास काउंट‍िंंग की सूरत बनने लगी तो समर्थकों के भी उत्‍साह को बल म‍िलने लगा। काउंट‍िंंग के इंतजार में भूखे पेट लगे कार्यकर्ताओं का उत्‍साह भी बढ़ने लगी। हालांक‍ि राउंड को लेकर स्‍थ‍ित‍ि काफी देर तक साफ नहीं हो सकी थी।   

दोपहर करीब दो बजे के आसपास तक काउंट‍िंंग का दौर प्रारंभ‍िक अवस्‍था में पहुंच सका था, जबक‍ि मौके पर मौजूद राजनीत‍िक प्रत‍िन‍िध‍ियों की बढ़ी धड़कनें बता रही थीं क‍ि काउंट‍िंंग का दौर अब रुझान लाने वाला है। रुझान शुरू होने के साथ ही मतगणना को लेकर कर्मचार‍ियों की सक्र‍ियता भी बनी हुई थी।

माना जा रहा है क‍ि रुझान शाम छह बजे के बाद आना शुरू हो सकता है। जानकारी सामने आई है क‍ि फ‍िलहाल मतों की बंडल‍िंग का काम जारी है। पार्टी के पक्ष में बंडलों की बढ़ती संख्‍या के बीच समर्थकों का उत्‍साह भी बढ़ता नजर आया। हालांक‍ि शाम सात बजे तक स्‍थ‍ित‍ि पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी थी। 

सुबह से शाम तक चला रहा मत पत्रों के बंडलिंग का कार्य

पहाड़िया मंडी में बने मतगणना स्थल पर सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम करीब सात बजे तक मत पत्रों के बंडल बनाने का कार्य चलता रहा। हालांकि मतगणना स्थल के बाहर बैठे पार्टी के समर्थक, आमजन हर पल यही कयास लगाते रहे की मतगणना शुरू हो चुकी है कि नहीं। हर समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत का दावा भी करता रहा। सूचना विभाग तथा मतगणना स्थल से प्राप्‍त सूचना के अनुसार देर शाम तक मतगणना प्रारंभ नहीं हो सकी थी। केवल मत पत्रों के बंडल बनाने का कार्य चल रहा था।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में मतगणना में लगी भूख तो कहा - 'दुनहूं प्रत्याशी के बोलले रहली कि‍ पूरी सब्जी बनवा दा, लेकिन नाही बनवईलन'

counting

स्नातक व खंड शिक्षक में सपा भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह

प्रत्याशियों व समर्थकों की एक एक टेबल पर नजर बनी हुई है। जिसमें पीएसी के 27 जवान स्ट्रांग रूम के निगरानी के लिए लगाए गए है। खंड शिक्षक व स्नातक में सपा भाजपा की जोरदार टक्कर होने की वजह से अधिकाश समर्थक मंडी के बाहर चाय पान की दुकान पर बैठक कर अंदर का जायजा ले रहे है।

यहां तक कि गाजीपुर, आजमगढ़ में बैठे लोग भी मतगणना का हालचाल पूछ रहे हैं। मतगणना में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली और भदोही से संबंधित जिलों से आयी मतपेटी को खोलकर गिनती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना का ह‍िसाब बताने वाला कोई नहीं, एक दूसरे से ‘का हो, का स्थिति बा’ की पूछताछ

गेट के बाहर से पत्रकारों को कवरेज की अनुमत‍ि दी गई है, जबक‍ि काउंटिंग हाल में जाने की अनुमत‍ि नहीं है। मौके पर मौजूद अध‍िकार‍ियों ने बताया क‍ि नियम नहीं है। इसकी वजह से भीतर की गत‍िव‍िध‍ियों की जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। अलग से लगे आरओ टेबल पर डेटा इंट्री हो रही है। मतगणना के दौरान किसी मीडिया कर्मी को कक्ष तक जाने की छूट नहीं है। आयोग की ओर जारी इस आशय का आदेश भी अधिकारी दिखा रहे हैं।

vote

मतगणना स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। परिसर के 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक है। मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और समर्थक 200 मीटर के दायरे के बाहर खड़े होकर मतगणना की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

mlc3

mlc4

वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली और भदोही समेत संबंधित जिलों से आए मतपत्रों को बारी-बारी से खोलकर उनकी गिनती की जाएगी। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 24 प्रत्याशी और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। माना जा रहा है क‍ि शाम तक मतगणना का रुझान स्‍पष्‍ट होने लगेगा। 

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना

खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना को लेकर पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल का पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन, ज्वलनशील पदार्थ, स्याही वाली पेन, नुकीला वस्तु, वाटर बाटल, लाइटर, पान मसाला आदि ले जाने पर प्रतिबंध क‍िया गया है।

sp

पहड़‍िया स्‍थ‍ित मतगणना स्‍थल के पास मौजूद सपा कार्यकर्ता और पदााध‍िकारी। 

मतगणना स्थल से एक किलोमीटर की परिधि में आउटर कार्डन निर्धारित किया गया जिसके भीतर केवल वैध प्रवेश पासधारक अधिकृत व्यक्तियों को ही सघन चेकिंग एवं पास सत्यापन के उपरांत प्रवेश की अनुमति मिलेगी। मतगणना स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी होगी। उन्होंने कंट्रोल रूम से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

mlc1

यह है मतगणना की पूरी प्रक‍िया

शिक्षक और स्नातक चुनाव की मतगणना शुरू होने के बाद मतगणना की प्रक्र‍िया आम चुनाव से अलग ही है। सभी जिलों के मत पत्रों को सुबह से दोपहर तक पहले चरण में अलग किया जा रहा है। इन सभी को 50-50 के बंडल बनाकर मत पत्रों की गिनती दोपहर बाद ही शुरू हो सकेगी। माना जा रहा है क‍ि यह कार्य दोपहर 12:00 से शुरू हो सकेगा। शिक्षक और स्नातक चुनाव में अलग अलग चक्र होंगे।

mlc2

स्नातक सीट पर आशुतोष सिन्हा और केदारनाथ सिंह में मुकाबला

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा और भाजपा के केदारनाथ सिंह के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं, खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा के लाल बिहारी यादव और भाजपा के प्रमोद कुमार मिश्रा के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना है।

दोनों सीटों के परिणाम पर राजनीतिक दलों और समर्थकों की नजरें टिकी हैं। मतगणना पूरी होने के बाद प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। माना जा रहा है क‍ि शाम से रात तक स्‍थ‍ित‍ि काफी हद तक स्‍पष्‍ट हो जाएगी। 

मतगणना की स्‍थि‍त‍ि 

अध‍िकार‍ियों के अनुसार शिक्षक एमएलसी का परिणाम देरशाम तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। स्नातक का परिणाम बुधवार तक आएगा। हालांकि पांच घंटे बाद रुझान आने की उम्‍मीद जताई गई है।

वाराणसी खंड निर्वाचन क्षेत्र में शामिल वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली,भदोही समेत आठों जिलों की मतपेटियों को बारी- बारी से खोलकर वोटों की गिनती होनी है।

मतगणना लेकर मंडलायुक्त एस राजलिंगम व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सुबह से ही मतगणना स्थल पर डटे हुए हैं। प्रत्येक टेबल पर मतगणना की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है जबक‍ि चुनाव प्रेक्षक भी मतगणना पर नजर रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान 1 नवंबर को, रघु शर्मा ने काशी में उठाए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।