Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News : महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर योगी सरकार सख्त, मिशन शक्ति जगा रहा आत्मविश्वास का भाव

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 07:16 PM (IST)

    UP News - मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए काफी कारगर है। सफलतापूर्वक तीन चरण पूरा कर चुकी मिशन शक्ति अब चौथे चरण में है। इससे ...और पढ़ें

    कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी 2022 में 100 अभियुक्तों को सजा दिलाकर देश में अव्वल रही है।
    कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी 2022 में 100 अभियुक्तों को सजा दिलाकर देश में अव्वल रही है।

    जागरण ऑनलाइन डेस्क, वाराणसी। मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए काफी कारगर है। सफलतापूर्वक तीन चरण पूरा कर चुकी मिशन शक्ति अब चौथे चरण में है। इससे महिलाओं के अंदर सुरक्षा और आत्मविश्वास का भाव जगा है। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस मिशन शक्ति के तीसरे चरण तक 223 लोगों को महिला उत्पीड़न और पाक्सो एक्ट में सजा दिला चुकी है। कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी 2022 में 100 अभियुक्तों  को सजा दिलाकर देश में अव्वल रही है। 

    महिलाएं आगे आकर दर्ज करा रहीं शिकायतें

    मिशन शक्ति महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास भर रहा है। महिलाएं असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे आकर शिकायत दर्ज करा रही है। एडिशनल सीपी महिला सुरक्षा ममता रानी ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए गए अभियान में महिलाओं को सेमिनार, हैंडबिल, चौपाल तथा बालिकाओं को स्कूल, कॉलेज, गांव, बाज़ार आदि स्थानों पर जागरूक किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक नतीजा सामने आ रहा है। अब महिलाएं बेझिझक होकर बिना डरे शिकायत करने लगी हैं। महिला हेल्प डेस्क भी मातृशक्ति को सुरक्षा ,सम्मान और स्वावलंबन के लिए बल प्रदान कर रही है। 

    एडिशनल सीपी महिला सुरक्षा ने बताया कि वर्ष 2022 में महिला उत्पीड़न और पाक्सो एक्ट में कड़ी पैरवी करके सजा दिलाने वाली कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी पूरे देश में पहले नंबर पर थी। 

    पॉक्सो एवं महिला उत्पीड़न एक्ट में हुए सजा के आंकड़े 

    अक्टूबर 2020 से दिसंबर 2021 तक कुल सजा- 69

    आजीवन कारावास 3 वादों में, 10 वर्ष व उससे अधिक की सजा 29 वादों में, 5 वर्षों से अधिक और 10 वर्षों से कम 14 वादों में सजा, 5 वर्षों व उससे कम 23 वादों में सजा।

    जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक कुल सजा 100

    आजीवन कारावास 10 वादों में ,10 वर्ष व उससे अधिक की सजा 47 वादों में, 5 वर्षों से अधिक और 10 वर्षों से कम 11 वादों में सजा। 5 वर्षों व उससे कम 32 वादों में सजा। 

    जनवरी 2023 से 10 अक्टूबर 2023 तक कुल सजा 54

    आजीवन कारावास 6 वादों में, 10 वर्ष व उससे अधिक की सजा 26 वादों में, 5 वर्षों से अधिक और 10 वर्षों से कम 05 वादों में सजा, 5 वर्षों व उससे कम 27 वादों में सजा।

    यह भी पढ़ें: सीएम योगी के अधिकारियों को निर्देश- दीपावली पर बेहतर हो बिजली व्यवस्था, सभी क्षेत्रों को दी जाए 24 घंटे बिजली

    यह भी पढ़ें: अवैध निर्माण पर पुलिस-प्रशासन सख्त; यूपी के इस जिले में अवैध गोदामों पर चलाया जा रहा है बुलडोजर