विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी टेक्स-2026 में दिखेगी बनारसी परिधान की शान, कपड़ों की वैरायटी फैशन का द‍िखाएगी ट्रेंड

By Ashok Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 08 Sep 2026 12:36 PM (IST)

वाराणसी के वस्त्र उद्योग से जुड़े निर्माता, निर्यातक, बुनकर और बनारसी साड़ी व रेडीमेड गारमेंट्स के 50 कारोबारी भी इस मंच के जरिए नए अवसर तलाशेंगे।

इस एक्सपो में टेक्सटाइल, हथकरघा, मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति, निवेशक, विशेषज्ञ और नीति-निर्माता शामिल हो रहे है।

इस एक्सपो में टेक्सटाइल, हथकरघा, मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति, निवेशक, विशेषज्ञ और नीति-निर्माता शामिल हो रहे है।

HighLights

  1. निवेश की संभावनाओं पर भी मंथन

जागरण संवाददाता, वाराणसी। उत्तर प्रदेश को देश और दुनिया के प्रमुख टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में आयोजित किए जा रहे ''''यूपी टेक्स-2026'''' में काशी के वस्त्र उद्योग की समृद्ध परंपरा और आधुनिक कारोबारी क्षमता की झलक देखने को मिलेगी।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आठ और नौ सितंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एक्सपो में बनारसी वस्त्र उद्योग के ताने-बाने की झलक प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी। प्रदेश सरकार के हथकरघा व वस्त्रोद्योग निदेशालय और कन्फेडरेशन आफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री के सहयोग से आयोजित इस एक्सपो में टेक्सटाइल, हथकरघा, मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति, निवेशक, विशेषज्ञ और नीति-निर्माता शामिल हो रहे है।

उपायुक्त उद्योग (प्रवर्तन) हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग कुसुम ने बताया कि एक्सपो में आने वाले लोग बनारसी साड़ी तैयार करने की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन देख सकेंगे। इससे देश-विदेश के खरीदारों, निवेशकों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों को काशी के हुनर के साथ आधुनिक वस्त्र निर्माण की क्षमता देखने को मिलेगी। वाराणसी के वस्त्र उद्योग से जुड़े निर्माता, निर्यातक, बुनकर और बनारसी साड़ी व रेडीमेड गारमेंट्स के 50 कारोबारी भी इस मंच के जरिए नए अवसर तलाशेंगे।

विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में वस्त्र उद्योग से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे छात्र भी शामिल होंगे। उद्योग जगत के विशेषज्ञों और लीडर्स के साथ संवाद के जरिए उद्यमियों को बिजनेस प्लानिंग और बाजार की जरूरतों को समझने में भी मदद मिलेगी। एक्सपो में टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, सब्सिडी और प्रोत्साहनों की जानकारी भी दी जाएगी।

पैनल डिस्कशन और नालेज सेशन के दौरान विशेषज्ञ टेक्सटाइल सेक्टर में हो रहे बदलाव, नई तकनीक, बाजार के रुझान और कारोबारी संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की पारंपरिक टेक्सटाइल विरासत को आधुनिक तकनीक, औद्योगिक क्षमता और वैश्विक बाजार से जोड़ना है। निवेश की संभावनाओं, आधुनिक तकनीक, उत्पादन, सप्लाई चेन, वैश्विक बाजार और उद्योग के लिए अनुकूल नीतियों पर चर्चा होगी।