Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी में चक्रवाती तूफान 'दाना' के प्रभाव से छाए बादल, गिरा तापमान; पढ़‍िए IMD का ताजा अलर्ट

    Updated: Sat, 26 Oct 2024 07:33 AM (IST)

    चक्रवाती तूफान दाना के कारण उत्तर प्रदेश में बादल छा गए हैं और तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अलर्ट जारी किया है। मेरठ में अधिकतम त ...और पढ़ें

    चक्रवाती तूफान दाना का असर यूपी के मौसम पर पड़ रहा है। जागरण
    चक्रवाती तूफान दाना का असर यूपी के मौसम पर पड़ रहा है। जागरण

    HighLights

    1. तेज पुरवा हवा ने और बढ़ा सकता सिहरन
    2. अभी एक-दो दिन छाए रह सकते बादल

    जागरण संवाददता, वाराणसी। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव से गुरुवार की रात में पहुंचे बादल शुक्रवार की सुबह से पूरे दिन छाए रहे। इनकी वजह से तापमान में काफी गिरावट आई और तेज पुरवा हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी। चक्रवात के प्रभाव से अभी एक-दो दिन बादल और रह सकते हैं। इनकी वजह से तापमान में थोड़ी और गिरावट आने की संभावना है।

    शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे की अपेक्षा चार डिग्री सेल्सियस कम होकर सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे 28.3 पर आ गया तो शहरी क्षेत्र में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई और सामान्य से चार डिग्री नीचे गिरकर अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटे में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

    शहरी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर 22 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच शहरी क्षेत्र में आर्द्रता 86 प्रतिशत तो ग्रामीण क्षेत्र में 77 प्रतिशत रही।

    इसे भी पढ़ें-28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रदेशवासियों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, पहली बार 19 दिन तक नहीं होगी कटौती

    बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि ‘दाना’ के प्रभाव से बादल छाए रह सकते हैं लेकिन वर्षा की संभावना क्षीण ही है। हां, पुरवा हवा की गति बढ़ सकती है, इससे तापमान में गिरावट आएगी। यह स्थिति एक-दो दिनों तक बनी रह सकती है।

    आगरा का मौसम

    आगरा में सुबह ठंडी हवा चलने के साथ ही दोपहर में तेज धूप निकलेगी, रात में ठंडी हवा चलेगी।

    बरेली का मौसम

    बरेली में शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां तापमान अधिकतम 33.2, न्यूनतम 19.2 और आर्द्रता अधिकतम 91 प्रतिशत, न्यूनतम 44 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

    गोरखपुर का मौसम

    गोरखपुर में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। देवरिया और बस्ती में भी आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है।

    लखनऊ का मौसम

    लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा। तेज धूप के साथ हल्‍के बादल आ सकते हैं। तापमान में गिरावट आएगी।

    इसे भी पढ़ें-गजरौला में बच्चों से भरी स्कूली मिनी बस पर फायरिंग, तोड़फोड़ का प्रयास

    कानपुर का मौसम

    कानपुर में हल्के से मध्यम बादल रहेंगे लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है।

    मेरठ का मौसम

    मेरठ जनपद के तापमान में शुक्रवार को खासी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटों की तुलना में 2.8 और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह क्रमश: 32.0 और 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट दर्ज की जाएगी।

    खबरें और भी