विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साढ़े 9.30 घंटे में वाराणसी से दिल्ली: 180 kmph स्पीड, चेक करें वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का टाइम-रूट, स्टॉपेज और किराया

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 31 Oct 2026 11:01 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 31 Oct 2026 03:45 PM (GMT+05:30)

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

HighLights

  1. रेलमंत्री ने वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

  2. ट्रेन में 16 एसी कोच, 823 यात्री क्षमता और 'कवच' तकनीक।

  3. वाराणसी से दिल्ली का किराया ₹1,819.20 से शुरू, 9.5 घंटे का सफर।

डिजिटल डेस्क, वाराणसी। यूपी को आज एक और सौगात रेलमंत्री देने जा रहे हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एक दिनी दौरे पर शनिवार को काशी आएंगे और वह वंदे भारत स्लीपर को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। शाम चार बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत को हरीझंडी दिखाने का कार्यक्रम है।

यह ट्रेन रात 20:50 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 5.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। आइये जानते हैं इस ट्रेन की कुछ खासियतें।

लंबी दूरी की रात की यात्रा को अत्यधिक सुरक्षित, आरामदायक बनाने के लिए ट्रेन को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। पूरी ट्रेन में कुल 16 वातानुकूलित कोच होंगे, जिनमें 11 कोच थर्ड एसी, 4 कोच सेकंड एसी और 1 कोच फर्स्ट एसी का शामिल है।

823 यात्री सफर का आनंद उठा सकेंगे

ट्रेन में एक साथ कुल 823 यात्री सफर का आनंद उठा सकेंगे। यात्रियों को लंबी यात्रा के दौरान थकान न हो, इसके लिए कोचों में बेहतर कुशन वाली आरामदायक बर्थ और आधुनिक सस्पेंशन प्रणाली लगाई गई है, जिससे झटके और शोर न्यूनतम स्तर पर रहते हैं।

vande bharat small

ट्रेन में स्वदेशी 'कवच'

ट्रेन को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन गति के अनुसार तैयार किया गया है। ट्रेन में स्वदेशी 'कवच' तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो स्वचालित रूप से ट्रेन की सुरक्षा और टक्कर रोकने में मददगार है।

ये होगा समय

गाड़ी संख्या 27421 (वाराणसी से नई दिल्ली): यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन से प्रतिदिन (नियत दिनों पर) रात्रि 20:50 बजे (रात 8:50 बजे) प्रस्थान करेगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 06:10 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 27422 (नई दिल्ली से वाराणसी): वापसी की दिशा में यह ट्रेन नई दिल्ली से रात्रि 9:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 07:10 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी।

स्टेशन  स्टेट  27422 To वाराणसी 27421 To दिल्ली
नई दिल्ली दिल्ली 21:40 

06:10

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश 22:13 TBC
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश  23:20 03:55
कानपुर सेंट्रल उत्तर प्रदेश TBC  00:40
प्रयागराज उत्तर प्रदेश 05:05 

22:35

760 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ओवरनाइट ट्रेन

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच लगभग 760 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ओवरनाइट ट्रेन मुख्य रूप से प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहराव लेगी। ट्रेन का प्राथमिक अनुरक्षण कार्य वाराणसी जंक्शन पर किया जाएगा, जबकि सेकेंडरी मेंटेनेंस नई दिल्ली स्टेशन पर होगी। इसके अलावा, मार्ग में पड़ने वाले प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर ट्रेन में वाटरिंग (पानी भरने) की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

रेलवे अधिसूचना के अनुसार, इसमें तीन क्लास होंगे और उनका किराया भी अलग-अलग होगा

  • थर्ड एसी (3AC)- कुल 11 कोच (क्षमता 611), किराया 1,819.20 रुपये.
  • सेकंड एसी (2AC)- कुल 4 कोच (क्षमता 188), किराया 2,349.80 रुपये
  • फर्स्ट एसी (1AC)- कुल 1 कोच (क्षमता 24), किराया 2,880.40 रुपये
  • इन टिकटों के किराए पर जीएसटी (GST) का भुगतान अलग से देना होगा

आरामदायक बर्थ और आधुनिक सस्पेंशन

यात्रियों को लंबी यात्रा के दौरान थकान न हो, इसके लिए कोचों में बेहतर कुशन वाली आरामदायक बर्थ और आधुनिक सस्पेंशन प्रणाली लगाई गई है, जिससे झटके और शोर न्यूनतम स्तर पर रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आज से शुभारंभ, रात 8:05 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें- वाराणसी में रेल मंत्री और मुख्यमंत्री वंदे भारत स्लीपर को दिखाएंगे इन ट्रेनों को हरी झंडी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।