Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में सोते मासूम को जहरीले सांप ने डसा, 3 वर्षीय बच्चे की मौत, दीवार तोड़कर मिला कोबरा

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 10:11 AM (IST)

    वाराणसी के बसंतपट्टी गांव में सोते समय एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे आयुष की जहरीले गेहुवन कोबरा सर्प के डसने से मौत हो गई। इलाज के कई प्रयासों के बावजूद बच ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. वाराणसी में 3 वर्षीय बच्चे को सोते समय सांप ने डसा।

    2. जहरीले गेहुवन कोबरा के काटने से मासूम आयुष की मौत।

    3. इलाज के बाद भी नहीं बचा बच्चा, दीवार में मिला सांप।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बसंतपट्टी गांव के राजभर बस्ती में शनिवार की भोर में चौकी पर सोते समय रविंद्र राजभर के 3 वर्षीय पुत्र आयुष नामक मासूम बच्चे को जहरीला गेहूवन कोबरा सर्प के काटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पिता रविंद्र राजभर तथा माता उषा के साथ चौकी पर सोए हुए 3 वर्षीय बच्चा आयुष अचानक लगभग 3 बजे भोर में रोने लगा जिसे देखते ही देखते आयुष के मुंह से झाग निकलने लगा और बेहोश हो गया।

    परिवार वालों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे को किसी जहरीले जंतु के डसने की आशंका जतायी। बेहोशी हालत में उक्त बच्चे को इलाज के लिए लोहता क्षेत्र के सीटकहवा बाबा मंदिर के पास क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर इलाज करने से इनकार कर दिया।

    उसके उपरांत परिवार वालों ने गाजीपुर जिले के अमवा की सती माई पहुंच कर झाड़ फूंक कराया लेकिन बच्चा बच न सका और अंत में बच्चे की मौत हो गई। परिवार वालों ने बेटावर घाट पर पहुंच कर केला के तने में उक्त बच्चों की शव को बांधकर गंगा में बहा दिए।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी में गंगा में एक बार फ‍िर बढ़ाव, पानी में हो रही बैरिकेडिंग, कई प्रमुख घाटों का आपसी संपर्क टूटने के कगार पर

    घर वापस लौटने पर परिवार वालों ने जहां पर बच्चा सोया था उक्त मकान के दीवाल में बिल देखकर आशंका बस उक्त दीवाल को तोड़कर गिराया जिसमें जहरीला कोबरा सर्प मिला। रविंद्र राजभर के तीन बेटों में मृतक आयुष दूसरा नंबर का पुत्र था। जिसके दौरान पिता रविंद्र राजभर तथा माता उषा देवी सहित परिवार के लोगों का रो रो का बुरा हाल हो गया।

    खबरें और भी