विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Varanasi Air Show 2026 LIVE : आसमान में वायुसेना का द‍िखा शौर्य, कॉकप‍िट से दी शुभकामना, सड़कों पर अपार भीड़

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 24 Oct 2026 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 03:05 PM (IST)

Varanasi Air Show 2026 LIVE Updates : वाराणसी में एयर शो के तीसरे द‍िन वायुसेना का शौर्य गंगा की लहरों ...और पढ़ें

काशी के आसमान में राफेल-तेजस का एयर शो में द‍ि‍खा दम, पीएम मोदी सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंंह भी हुए शाम‍ि‍ल।

काशी के आसमान में राफेल-तेजस का एयर शो में द‍ि‍खा दम, पीएम मोदी सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंंह भी हुए शाम‍ि‍ल।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। Varanasi Air Show 2026, PM Modi Varanasi Visit Live काशी में वायु सेना के एयर शो के तीसरे द‍िन रव‍िवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम उमड़ने लगा था। सुबह नौ बजे से भीड़ जुटनी शुरू हो गई और सभी अपने स्‍थान सीढ‍़ि‍यों पर कब्‍जा ल‍िए और सभी की नजरें आसमान पर होने वाले व‍िमानों के करतब पर ट‍िक गईं। 

आयोजन में शाम‍िल होने के ल‍िए पीएम नरेन्‍द्र मोदी रव‍िवार की सुबह 10.10 बजे ही वाराणसी एयरपोर्ट पहुंच गए। एयरपोर्ट से ही अरविंद मिल की नई यूनिट का उद्घाटन करने मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचे जहां 40 महिला कर्मियों से संवाद क‍िया। इसके बाद हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे और वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ थीम पर आयोजित एयर शो देखने नमो घाट गए। 

खबर लगातार अपडेट हो रही है, ताजी सूचना के ल‍िए पेज र‍िफ्रेश करें