विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी एयर शो के दौरान दर्शकों को कान में लगाने होंगे Earbuds, 6 जिलों के डॉक्टरों की लगाई गई ड्यूटी

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:28 AM (IST)

वाराणसी एयर शो के दौरान दर्शकों को तेज आवाज से बचाव के लिए ईयरबड्स का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. दर्शकों को तेज आवाज से बचाव हेतु ईयरबड्स अनिवार्य।

  2. छह जिलों के डॉक्टरों की ड्यूटी, 30 बेड आरक्षित।

  3. एम्बुलेंस, टैंकर और सुलभ शौचालय की व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। एयर शो में एयर क्राफ्ट की तेज आवाज के कारण लोगों को कान में ईयरबड्स या कान को बंद करने वाले कोई संसाधन का प्रयोग करने की हिदायत दी गई है। जब एक साथ कई एयरक्राफ्ट आएंगे तो उसकी आवाज बहुत तेज होगी।

कई जिलों के डाक्टरों की लगी ड्यूटी

एयर शो के लिए जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मीरजापुर, चंदौली, भदोही के डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में 30 बेड का अलग वार्ड रिजर्व कर दिया गया है।

एम्बुलेंस चलाए जाने की व्यवस्था की गयी है। रामनगर जोनल कार्यालय को पूरे कार्यक्रम का गंगा इस पार का नोडल बनाया गया है।

आजमगढ़, जौनपुर, मीरजापुर, प्रतापगढ, चंदौली से सैकड़ो टैंकर व सुलभ शौचालय मंगा लिया गया है। मंगलवार को सबकाे ब्लॉकवार आवंटन कर तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन, मुस्लिम समुदाय ने भी दिया भाईचारे का संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।