विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी एयर शो के चलते 30 किमी दायरे में मांस बिक्री पर रोक, रास्तों पर लगेंगे डायरेक्शन साइन बोर्ड

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:16 PM (IST)

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को नमो घाट पर होने वाले वायु सेना के एयर शो के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. नमो घाट पर वायु सेना का एयर शो 22, 24, 25 अक्टूबर।

  2. बर्ड-हिट रोकने हेतु 30 किमी में मांस बिक्री पर रोक।

  3. भीड़ प्रबंधन हेतु दिशा-सूचक बोर्ड और पब्लिक एड्रेस सिस्टम।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले वायु सेना के एयर शो के लिए नगर निगम ने घाटों पर भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं की व्यवस्था तेज कर दी है। नमो घाट से सामने घाट तक दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए हैं, जबकि प्रमुख घाटों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम से जोड़ा गया है। इसके माध्यम से अधिकारी भीड़ की आवाजाही नियंत्रित करेंगे।

दर्शकों की सुविधा के लिए मोबाइल और पोर्टेबल शौचालय, डस्टबिन तथा चिकित्सीय सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल लगातार तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं।

बर्ड-हिट का खतरा कम करने के लिए नमो घाट से 20 से 30 किलोमीटर की परिधि में 19 से 26 अक्टूबर तक मांस की कटिंग और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। घाटों और आसपास आवारा पशुओं के प्रवेश पर रोक लगाने तथा पक्षियों की गतिविधियों को नियंत्रित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- एयर शो रिहर्सल के दौरान वाराणसी के आसमान में गरजा राफेल, तेजस और अपाचे की रफ्तार को निहारते रहे लोग

यह भी पढ़ें- एयर शो के चलते काशी में ट्रेनों का ठहराव रद करने की तैयारी, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।