विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी को जल्द मिलेगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, गांवों से लेकर शहर तक कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Published: Sat, 17 Oct 2026 01:21 PM (GMT+05:30)

वाराणसी में जल्द ही 250 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और कुल बसों की संख्या 300 हो जाएगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. वाराणसी को मिलेंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, कुल 300 होंगी।

  2. नई बसें 250 किमी रेंज, सुरक्षा सुविधाओं से लैस होंगी।

  3. शहर-गांव कनेक्टिविटी सुधरेगी, प्रदूषण कम होगा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में तेजी से बढ़ रहे पर्यटकों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में जल्द 250 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। पहले से शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, इसके साथ ही बसों की संख्या तीन सौ हो जाएगी।

नई इलेक्ट्रिक बसें एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर लगभग 250 किलोमीटर तक चलेंगी। पुराने इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर लगभग 115 किलोमीटर तक चलती हैं। इन बसों को लंबी दूरी तक नहीं भेजा जा सकता है। 250 किलोमीटर चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें जिले में शहर से लेकर गांव तक यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। भविष्य में इन बसों को दूसरे जिलों में भेजी जाएंगी।

शहर में हवा दूषित होने और डीजल बसों की संख्या कम करने को लेकर शासन इलेक्ट्रिक बसों पर ज्यादा जोर दे रहा है। इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिए हर तीन से पांच मिनट के बीच बसों का संचालन होगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस से लैस होंगी सभी बसें

इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस में पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- वाराणसी एयर शो: वायु सेना के नियंत्रण में नमो घाट, आम लोगों की एंट्री बैन

चार्जिंग और मेंटनेंस के लिए पांच-पांच एकड़ जमीन

वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड के एआरएम एके सिंह ने बताया कि नई बसों के संचालन के लिए कड़सड़ा और वीरपट्टी में पांच-पांच एकड़ ज़मीन नगर विकास विभाग को हस्तांतरित हो चुकी है। इन दोनों स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन और वर्कशाप बनाए जाएंगे। वहीं, बसों की आपातकालीन चार्जिंग के लिए सारनाथ, परेड कोठी और मड़वा में भी चार्जिंग की सुविधा बनाई जाएगी।

वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के बेड़े में शामिल होने वाली 250 नई इलेक्ट्रिक बसों में 150 बसें 28 सीटर और 100 बसें 38 सीटर लंबी होंगी। वर्तमान में 28 सीटर 50 इलेक्ट्रिक बसें वाराणसी में चल रही हैं। नई 250 बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद वाराणसी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर करीब 300 हो जाएगी। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

                                                                                    परशुराम पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।