पीएम के संसदीय क्षेत्र में बसपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, 2027 में बनाएंगे BSP की सरकार
बसपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में मायावती का 70वां जन्मदिन 'लोक जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाया। इस मंडल स्तरीय जुटान ...और पढ़ें

मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प। जागरण
HighLights
मायावती का 70वां जन्मदिन 'लोक जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाया।
कार्यकर्ताओं ने 2027 में मायावती को पांचवीं बार CM बनाने का संकल्प लिया।
कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गरीबों के कल्याण पर जोर दिया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बसपा कार्यकर्ताओं ने लंबे समय बाद गुरुवार को अपनी ताकत दिखाई। काशी की सड़कों पर जय भीम का नारा गूंजा और हर ओर नीला झंडा लहराया। ट्रैक्टर, बस, आटो, कार के साथ ही चार पहिया व दो पहिया वाहनों पर लदे कार्यकर्ताओं की नदेसर स्थित छोटा कटिंग मैदान में जुटान हुई।
इससे नेता गदगद और कार्यकर्ताओं के साथ 2027 के विधान सभा चुनाव में सरकार बनाने का हुंकार भरा और पार्टी प्रमुख मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मौका था पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की 70वीं जन्म तिथि का जिसे पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश-खरोश के साथ लोक जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया।
इस मंडल स्तरीय जुटान के मुख्य अतिथि मुख्य मंडल जोन वाराणसी व मीरजापुर प्रभारी विनोद बागड़ी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा। कहा, प्रदेश में सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य का स्तर लगातार गिर रहा है। जनता त्रस्त है। ऐसे में अब जरूरी है की आगामी विधानसभा चुनाव में बहन मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री बनें ताकि गरीबों का कल्याण हो सके।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए इसके लिए अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, मुख्य मंडल जोन वाराणसी डा. विनोद कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पार्टी पदाधिकारियों की ओर से गरीबों व असहायों में कंबल-साड़ी का वितरण किया गया। साथ ही सभी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन की शुभकामना दी गई।
यह भी पढ़ें- BHU अस्पताल में बनेगा नया ओपीडी ब्लॉक, दूर होगी बेड की किल्लत
इस दौरान विभिन्न समाज के लोगों को बसपा की सदस्यता प्रदान की गई। संचालन मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी अवनीश कुमार ने किया। बसपा जिलाध्यक्ष अजय सिद्धार्थ, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, पूर्व विधायक शिवबोध कुमार, अरूण प्रेमी, रमेश चंद्र, अनिल मिश्रा, रतन पटेल समेत बड़ी संख्या में बसपा नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक हैं मायावती
बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जन्मतिथि पर बसपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मेराज फारूकी जुग्गन के ककरमत्ता स्थित आवास पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपनी नेता मायावती की जन्मतिथि मनाई। इस अवसर पर मेराज फारूकी ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती स्वाभिमान सम्मान की प्रतीक हैं। अफजाल अहमद, राम सुमन, फिरोज अहमद, मनोज गौतम, अनवारूल समेत बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।