यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वाराणसी का कैंट स्टेशन आमदनी में अव्वल, एक साल में रिकॉर्ड कमाई; रोजाना 94 हजार लोगों का दबाव बढ़ा, साल भर में...
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 743 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड आय अर्जित की है। इस दौरान 1.39 करोड़ यात्रियों ने स्टेशन से यात्रा की ...और पढ़ें

HighLights
- 1.39 करोड़ यात्रियों ने यहां से किया आवागमन, नए आंकड़े में बढ़ा 94 हजार यात्री प्रतिदिन का दबाव
- भारतीय रेलवे के पांच सौ करोड़ी क्लब से भी ऊपर उठा कद, एनएसजी-1 का पहले ही मिल चुका है रुतबा
संवाद सहयोगी, वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) ने एक वर्ष में रिकार्ड आमदनी अर्जित की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 743 करोड़ की कमाई हुईं है।
वहीं, 1.39 करोड़ यात्रियों ने इस स्टेशन से आवागमन किया। नए आंकड़ों के अनुसार यहां रोजाना 94 हजार लोगों का दबाव है। अब इस स्टेशन का कद भारतीय रेलवे के पांच सौ करोड़ी क्लब से भी ऊपर उठ चुका है।
पिछले दिनों NSG-1 (नॉन सब अर्बन ग्रुप) श्रेणी में शामिल होने के बाद कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) की साख भारतीय रेलवे में शीर्षस्थ मुंबई और दिल्ली जैसे स्टेशन के समानांतर बढ़ गई है।
महाकुंभ के दौरान कैंट स्टेशन के फुट फाल (यात्रियों के आवागमन) में भी वृद्धि हुई। आय में 33 फीसदी वृद्धि: पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आय में 33 फीसदी वृद्धि हुई है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभिन्न स्त्रोतों से 561 करोड़ आमदनी हुई। जबकि 1.15 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। पिछले कुछ वर्षों के इन्हीं आंकड़ों पर वाराणसी जंक्शन को भी पांच सौ करोड़ आमदनी वाले स्टेशन की सूची में शामिल करते हुए एनएसजी-1 का तमगा दे दिया गया। यात्री किराया, मालभाड़ा, पार्सल समेत अन्य श्रोतों से 561 करोड़ आमदनी हुई।
कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बेहतर व उन्नत हुई हैं। फलस्वरूप यात्रियों का दबाव भी बढ़ गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में आमदनी का आंकड़ा 743 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
- अर्पित गुप्ता, निदेशक कैंट स्टेशन।
यह भी पढ़ें: 'साहब बचाइए...नौकरी के लिए पत्नी करा देगी मेरी हत्या', पति की गुहार सुन पुलिस थाने में मचा हड़कंप