सारनाथ हादसे के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोला दीनानाथ से 2500 KG अवैध रसायन बरामद, आरोपी गिरफ्तार
सारनाथ में हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने अवैध पटाखा सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी के गोला ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
सारनाथ विस्फोट के बाद पुलिस ने की कार्रवाई।
गोला दीनानाथ से 2500 किलो रसायन बरामद।
अवैध गोदाम संचालक राजेश कुमार गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ में अवैध तरीके से पटाखे बनाते समय गुरुवार को हुए विस्फोट में दो मंजिला मकान ढहने और मां-बेटे के गंभीर रूप से झुलसने और घायल होने के बाद पुलिस ने पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली पुलिस ने गोला दीनानाथ स्थित दो कमरों के एक गोदाम में छापा मारकर ढाई हजार किलो से अधिक विभिन्न रसायन बरामद किए हैं। पुलिस ने गोदाम संचालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गोदाम से बेरियम कार्बोनेट, चारकोल पाउडर, बेरियम नाइट्रेट, एल्यूमीनियम और पोटैशियम समेत विभिन्न रसायनों से भरी बोरियां मिलीं।
यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव को लेकर दिए HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी योगी सरकार?, OP राजभर ने दिया बड़ा अपडेट
गोदाम चेतगंज के मूल निवासी राजेश कुमार का बताया जा रहा है, जो सिगरा में फ्लैट लेकर रहता है। बरामद रसायनों से उच्च क्षमता के सुतली बम समेत भारी मात्रा में पटाखे तैयार किए जा सकते हैं।
