Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: विमान में आई तकनीकी खराबी, 14 घंटे बाद रवाना हुई फ्लाइट; पूरी रात एयरपोर्ट पर परेशान रहे यात्री

    Updated: Thu, 29 May 2025 09:19 AM (IST)

    वाराणसी हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-508 में तकनीकी खराबी आने के कारण 14 घंटे की देरी हुई जिससे लगभग 200 यात्री पूरी रात फंसे रहे। दिल्ली से ...और पढ़ें

    विमान ठीक होने के बाद 165 यात्री हो सके रवाना। जागरण
    विमान ठीक होने के बाद 165 यात्री हो सके रवाना। जागरण

    HighLights

    1. उड़ान में 14 घंटे की देरी
    2. यात्री पूरी रात परेशान रहे
    3. तकनीकी खराबी के कारण देरी

    संवाद सूत्र, जागरण, बाबतपुर। मुंबई मंगलवार को रात्रि में जाने वाला विमान बुधवार को दोपहर में उड़ान भर सका। विमान से मुंबई जाने वाले लगभग 200 यात्री पूरी रात एयरपोर्ट पर परेशान रहे। यात्रियों और विमान कर्मियों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई।

    स्पाइस जेट का विमान एसजी-508 मंगलवार को रात्रि 11:15 बजे वाराणसी से मुंबई उड़ान भरने के लिए तैयार था। तभी पायलट को विमान में तकनीकी खराबी नजर आई। पायलट ने ग्राउंड स्टाफ को सूचना देने के बाद विमान को ग्राउंड कर दिया।

    यात्रियों को विमान से उतारने के बाद इंजीनियरों की टीम विमान को ठीक करने में जुटी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बुधवार को सुबह विमान का पार्ट्स दिल्ली से मंगाया गया तब जाकर विमान बनकर ठीक हुआ। 14 घंटे की देरी से दोपहर 1:40 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ।

    इस बीच यात्रियों और विमान कर्मियों में तीखी नोक-झोंक हुई। कुछ यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल करवा लिया। वहीं कुछ यात्री दूसरे विमान से बुधवार को सुबह मुंबई के लिए रवाना हुए। शेष 165 यात्री विमान ठीक होने के बाद दोपहर में रवाना हुए।

    खबरें और भी

    स्पाइस जेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को रात्रि में मुंबई जाने से पूर्व विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। कुछ पार्ट्स बदलने थे जो रात में नहीं आ सके। सुबह पार्ट्स आने के बाद विमान को ठीक किया गया।