विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अक्टूबर महीने के मुफ्त राशन वितरण की आखिरी तारीख बढ़ी, राशन कार्डधारकों को मिलेगी बड़ी राहत

Published: Mon, 26 Oct 2026 09:29 AM (IST)

वाराणसी में अक्टूबर माह के मुफ्त खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। राशनकार्ड धारक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. अक्टूबर माह के खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ी।

  2. अब 30 अक्टूबर तक मिलेगा मुफ्त गेहूं-चावल।

  3. पात्र राशनकार्ड धारक वंचित नहीं रहेंगे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से अक्टूबर माह के खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर दी गई है। शासन की ओर से पहले 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक निर्धारित वितरण अवधि में विस्तार किया गया है। ऐसे में जिन राशनकार्ड धारकों को अब तक गेहूं और चावल नहीं मिल पाया है, वे 30 अक्टूबर तक अपनी उचित दर की दुकान से निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण बल्लभ सिंह ने बताया कि कुछ उचित दर की दुकानों पर समय से गेहूं और चावल उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ाई गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र राशनकार्ड धारक निर्धारित खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाए।

उन्होंने राशनकार्ड धारकों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी कोटेदार की दुकान पर पहुंचकर अक्टूबर माह का खाद्यान्न प्राप्त कर लें। वहीं, उचित दर विक्रेताओं से भी वितरण व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और पात्र कार्डधारकों को नियमानुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है।

खाद्यान्न वितरण की बढ़ी हुई अवधि 30 अक्टूबर को समाप्त होगी। इसलिए जिन कार्डधारकों ने अभी तक राशन नहीं लिया है, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपनी दुकान से गेहूं और चावल प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़ें- यूपी के आलू किसानों को बड़ी राहत, बीज पर मिलेगी ₹1000 प्रति क्विंटल सब्सिडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।