वाराणसी के 125 होटलों में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम नहीं, 50 पर तालाबंदी के आदेश
वाराणसी में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के कारण कई होटल और लाज अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पर्यटकों की भारी भीड़ वाराणसी पहुंच रही है। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में होटल-लाज खुल रहे हैं। उनके निर्माण और संचालन में नियमों की खूब अनदेखी हो रही है।
सबसे जरूरी फायर सेफ्टी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जब कभी उनमें आग लगते है तो पर्यटकों की जान खतरे में पड़ जाती है। कई हादसे हाल के दिनों में जहां आग लगने पर बमुश्किल लोगों की जान बचाई जा सकी।
फायर ब्रिगेड ने कई होटल व लाज में आग से बचाव के इंतजाम की जांच की थी। कमी पाए जाने पर कई होटलों को नोटिस दी गई थी। कुछ होटल को तो सील करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। जिला प्रशासन ने उसका आदेश भी दिया है।
125 होटलों में आग से बचने को इंतजाम नहीं
अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत के अनुसार विभाग ने शहर में संचालित होने वाले होटलों में आग से बचाव के इंतजाम की जांच की। इनमें से 125 होटल में आग से बचाव के इंतजाम मानक के अनुरूप नहीं मिले। इनको इंतजाम करने के लिए नोटिस के जरिए वक्त दिया गया।
इसके बावजूद कोई इंतजाम नहीं करने पर 88 होटलों को सील करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया। अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) ने 50 होटलों पर तालाबंदी का आदेश दिया है। इस तरह की लापरवाही के उसमें ठहरने वाले पर्यटकों की जान को खतरा रहता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अग्निवीर भर्ती रैली: 1600 मीटर दौड़ में आगरा के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, 12 जिले के 19000 हजार युवकों को मौका
वैसे तो प्रशासन के रिकार्ड में 1017 होटल, लाज रजिस्टर्ड है लेकिन इससे तीन गुना संचालित हो रहे हैं। गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस नाम देकर उन्हें चलाया जा रहा है। वहां आग से बचाव के इंतजाम के नाम पर महज फायर एक्सटिंग्विशर रहता है।