बनारस में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, राजातालाब और वाराणसी सिटी के बीच दौड़ेगी लोकल ट्रेन
रेलवे वाराणसी में 'मुंबई लोकल' की तर्ज पर लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह सेवा ...और पढ़ें
-1791239607985_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
वाराणसी में 'मुंबई लोकल' की तर्ज पर लोकल ट्रेन चलेगी।
चार कोच की मेमू ट्रेन ट्रैफिक और यात्रा खर्च घटाएगी।
वाराणसी सिटी से राजातालाब तक पांच स्टेशनों को जोड़ेगी।
राकेश श्रीवास्तव, वाराणसी। सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक और महंगे होते सफर के बीच रेलवे ने वाराणसी में ‘मुंबई लोकल’ की तरह लोकल ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। लोकल ट्रेन न सिर्फ सड़क से ट्रैफिक का बोझ घटाएंगी, बल्कि सफर खर्च भी कम होगा। हेवी ट्रैफिक की टाइमिंग, लोकल ट्रेन के प्रस्तावित मार्ग पर वर्तमान में चल रही मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही के समय यातायात दबाव, रेल ट्रैक की व्यस्तता को भांपने के बाद ट्रेनों की संख्या, फेरे आदि के नतीजे पर निर्धारित किए जाएंगे।
जाम से जूझ रहे बनारस में ‘मुंबई लोकल’ की तरह प्रदेश में यह रेलवे का पहला प्रयास है। रेल अफसरों ने योजना को जमीन पर उतारने के लिए ट्रैफिक सर्वे शुरू कर दिया है। रेल अधिकारी इस मामले में अभी कुछ खुलकर नहीं बोल रहे, लेकिन परियोजना को खारिज भी नहीं कर रहे हैं।
चार कोच की मेमू ट्रेन चलेगी, समयबद्ध परिचालन होगी खासियत
जानकारी के अनुसार चार कोच की मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन चलेगी। यह इलेक्ट्रिक ट्रेन होती है, जो आमतौर पर कम दूरी के रूट पर कई स्टेशनों पर रुकते हुए यात्रियों को ले जाती है। स्टार्ट होकर गति पकड़ने में सेकंडों का समय लेती है। पांच स्टेशनों के बीच चलने से समयबद्ध परिचालन की लोकल ट्रेन की खासियत होगी, जिससे अधिकाधिक ट्रैफिक मिलेगा।
इन ट्रेनों से करेगी आवाजाही
-स्टेशन------------स्टेशन------------दूरी किमी.
-वाराणसी सिटी------वाराणसी जं.----------03
-वाराणसी जं.-------बनारस--------------03
-बनारस-----------भुलनपुर-------------03
-भुलनुपर----------हरदत्तपुर-------------05
-हुरदत्तपुर---------राजातालाब------------06
----------------------
वर्तमान व्यवस्था
गाड़ी संख्या 15131 बलिया-प्रयागराज रामबाग पैसेंजर से लोग वाराणसी सिटी और राजातलाब के बीच सफर करते हैं। यह ट्रेन सुबह में 8:20 बजे वाराणसी सिटी, 8.45 बजे वाराणसी जंक्शन, 09 बजे बनारस, 09:08 बजे भुलनपुर, 9:13 बजे हरदतपुर और 9:21 बजे राजातालाब में मिलती है।
