Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में मानसून से पहले साफ होंगे नाले, नहीं तो नपेंगे अधिकारी

    Updated: Fri, 22 May 2026 10:30 AM (IST)

    वाराणसी नगर निगम मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए सभी छोटे-बड़े नालों, सीवर और गली पिटों की सफाई कर रहा है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कार्यों में प ...और पढ़ें

    15 दिनों में गली पिट की मरम्मत और सफाई का अल्टीमेटम, सक्रियता बढ़ाने पर दिया जोर

    15 दिनों में गली पिट की मरम्मत और सफाई का अल्टीमेटम, सक्रियता बढ़ाने पर दिया जोर

    HighLights

    1. महापौर ने नालों की सफाई की समीक्षा की।

    2. अधिकारियों को जवाबदेही तय करने के निर्देश।

    3. मानसून पूर्व जलभराव रोकने पर जोर।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। नगर निगम शहर में जलभराव न हो इसके लिए पूरी तरह से सजग है। मानसून से पहले समस्या को दूर करने के लिए सभी छोटे-बड़े नाले, सीवर, गली पिटों को साफ किया जा रहा है। सिगरा के स्मार्ट सिटी सभागार में गुरुवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नालों की सफाई और विकास कार्यों की प्रगति का हाल जाना।

    इस दौरान कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए अलग-अलग विभागों की जवाबदेही तय की। छोटे नालों की सफाई और गली पिट की मरम्मत का का निर्देश दिया। वहीं सुपर सकर मशीनों से सीवर जाम की समस्या का निपटारा करेगा। कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन किए गए नाला व गली पिट सफाई का विवरण सौंपें।

    महापौर ने अब तक साफ किए जा चुके नालों की पूरी सूची तलब की है। वह स्वयं सोमवार से सुबह 7.30 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाला सफाई के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। कागजों पर सफाई दिखाने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें- जांच में पुष्टि के बाद भी वाराणसी में भगवान शंकर के नाम 24 एकड़ जमीन पर नहीं लिया गया कब्जा, मुआवजे की वसूली भी लंबित

    बैठक में नाला सफाई के साथ-साथ शहर में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की । महापौर ने सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

    नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अधिकारियों को 15 दिनों का विशेष अभियान चलाकर सभी गली पिट की सफाई और मरम्मत कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। बैठक जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह, ओपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुरेंद्र कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    खबरें और भी