विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाराणसी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानों को नगर निगम ने कराया बंद, सावन माह भर लागू रहेगा यह प्रतिबंध

Published: Sun, 21 Jul 2024 08:39 PM (IST)

Closed Meat Shops On Kanwar Yatra Route In Varanasi कांवड़ यात्रा को लेकर जारी निर्देश में अब शिवनगरी भी शामिल ...और पढ़ें

वाराणसी में भी कांवड़ यात्रा को लेकर जारी निर्देश लागू (फाइल फोटो)
वाराणसी में भी कांवड़ यात्रा को लेकर जारी निर्देश लागू (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वाराणसी में नगर निगम ने बंद कराईं मांस की 10 दुकानें
  2. शहर में कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर मांस की 95 दुकानें हुईं चिह्नित
  3. मांस विक्रेताओं से की पूरे सावन माह तक दुकानें न लगाने की अपील

जागरण संवाददाता, वाराणसी। Kanwar Yatra 2024: नगर निगम ने कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर मांस की दुकानों पर प्रतिबंधित लगा दिया है। यह प्रतिबंध पूरे सावन माह तक जारी रहेगा।

रविवार को निगम की टीम ने नई सड़क, नवाबगंज, रेवड़ी तालाब क्षेत्र में मांस की 10 दुकानें बंद करा दीं। इस दौरान कई मीट विक्रेताओं से एक माह तक दुकानें न लगाने की अपील भी की गई। आदेश का अनुपालन न करने पर निगम ने विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानें हटाने का दिया गया था निर्देश

निगम की कार्यकारिणी ने गत 19 जुलाई को सावन माह में कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर मांस की दुकानें हटाने का निर्देश दिया था। निगम ने शहर में कांवड़ यात्रा वाले मार्ग करीब 95 मांस की दुकानें चिह्नित किया है। ये दुकानें भोजूबीर, चौकाघाट, हुकुलगंज, मंडुवाडीह, नवाबगंज, नई सड़क, रेवड़ी तालाब सहित अन्य मार्ग पर हैं।

धाम के दो किलोमीटर की परिधि में मांस की दुकानों पर प्रतिबंध लगने की संभावना नगर निगम ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दो किलोमीटर की परिधि में मांस की दुकानें प्रतिबंधित कर दी थीं।

धाम के 2 किमी दायरे में मांस की दुकानों पर लग सकता है प्रतिबंध

निगम ने रमजान माह में हरा पर्दा लगाकर दुकान खोलने की अनुमति दी थी। अब निगम एक बार फिर धाम के दो किलोमीटर की परिधि में मांस की दुकानें प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहा है। इस बार धर्मार्थ कार्य मंत्रालय की स्वीकृति व सहमति के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा वाले रूट पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, एक माह तक रहेगा प्रतिबंध

यह भी पढ़ें- Varanasi News: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में ऑनलाइन करा सकेंगे पूजन-अभिषेक, 24 घंटे मिलेगा लाइव दर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।