Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काशी में मुस्लिम महिलाओं ने खेली होली, जरूरतमंदों में वितरित किए उपहार

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 12:30 PM (IST)

    पश्चिम एशिया में तनाव के बीच, वाराणसी में मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान ने गुलालोत्सव का आयोजन किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। पश्चिम एशिया में ईरान और इज़रायल-अमेरिका तनाव और हिंसा के माहौल के बीच काशी से शांति, सौहार्द्र और भाईचारे का संदेश दिया गया।

    मुस्लिम महिला फाउंडेशन व विशाल भारत संस्थान के तत्वावधान में लमही स्थित सुभाष भवन में गुलालोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुस्लिम महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई।

    ढोल की थाप पर हंसी-ठिठोली के बीच होली गीत गूंजे। महिलाओं ने कहा कि भारत की संस्कृति प्रेम, संबंध और सम्मान पर आधारित है। त्योहार लोगों को जोड़ने और दिलों की दूरियां मिटाने का माध्यम होते हैं। रंगों की होली आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

    मुस्लिम महिलाओं ने पेश की मिसाल

    मुख्य अतिथि रिंकू महाराज ने अनाज बैंक की ओर से बांसफोर, नट, मुसहर और मुस्लिम समाज के 300 जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को होली की पोटली और साड़ी वितरित की।

    मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी ने कहा कि रंगों की होली प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। समाज में शांति व सद्भाव कायम रखने के लिए सभी को मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए।

    डा. अर्चना भारतवंशी, डा. नजमा परवीन, डा. मृदुला जायसवाल, आभा भारतवंशी, परवीन, नूरजहां, मुस्कान, अमीना खातून, जहीरुननिशा, शकीला आदि उपस्थित थीं।