विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उमंग साह सीआईआई चेयरमैन तो युवा उद्यमी विनम्र अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन

Published: Wed, 13 Aug 2025 03:27 PM (IST)

वाराणसी में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) ने उमंग साह को चेयरमैन और विनम्र अग्रवाल को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया। ...और पढ़ें

उमंग सीआइआइ के चेयरमैन, विनम्र अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन।
उमंग सीआइआइ के चेयरमैन, विनम्र अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन।

HighLights

  1. उमंग साह सीआईआई वाराणसी के चेयरमैन नियुक्त |
  2. विनम्र अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन |
  3. औद्योगिक क्षेत्र व लॉजिस्टिक पार्क बनेंगे |

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कन्फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) की ओर से मंगलवार को होटल ताज में संवाद का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी जोन ने वर्ष 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की।

उद्यमी उमंग साह को चेयरमैन व प्रमुख युवा उद्यमी विनम्र अग्रवाल को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने मिल कर सीआइआइ वाराणसी जोन को विकास, नवाचार और उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में एक ही पिता के नाम पर 50 वोटर, मतदाता सूची में गड़बड़ी या कुछ और है सच?

उमंग साह ने बताया कि उनका विज़न है विंडमिल फैंस को भारत का अग्रणी प्रीमियम डिज़ाइनर सीलिंग फैन निर्माता और निर्यातक बनाया जाए, जो नवाचार, शिल्पकला और वैश्विक उत्कृष्टता का संगम हो।

बृजलैक्स इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनम्र अग्रवाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में बृजलैक्स इंजीनियरिंग ने अपने संचालन और बाजार उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जो नवाचार, गुणवत्ता और टिकाऊ व्यावसायिक प्रथाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें : 'माता न सुनी कुमाता' भूल जाइए, यहां अवैध संबंध में बाधक बने बेटे 'सूरज' की मां 'सोना' ने प्रेमी 'फैजान' से करवा दी हत्या

रिंग रोड किनारे बनेगा औद्योगिक क्षेत्र व लाजिस्टिक पार्क : मंडलायुक्त

मुख्य अतिथि मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने कहा कि हाल के कुछ वर्षों में काशी स्वास्थ्य, शिक्षा हब बनी है। इसके साथ ही वाराणसी पूर्वांचल में एमएसएमई क्षेत्र में भी बड़ा हब बनने की ओर अग्रसर है। रिंग रोड किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है। लाजिस्टिक पार्क भी बनेंगे। इस मौके पर आलोक शुक्ला, उपासना अरोरा, मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : मैट्रीमोनियल साइट पर मोहम्मद शरफ रिजवी बना सम्राट सिंह, शारीरिक संबंध बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।