Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varanasi News: स्वतंत्रता दिवस पर तीन रंगों में रंगी काशी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 06:50 PM (IST)

    वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। वहीं आजादी के महोत्सव में पूरा शहर तिरं ...और पढ़ें

    मां भारती की जयकार और वंदे मातरम् को स्वर देते यात्रा निकाली गई।
    मां भारती की जयकार और वंदे मातरम् को स्वर देते यात्रा निकाली गई।

    HighLights

    1. काशी में चहुंओर राष्ट्र भक्ति की गंगा प्रवाहित
    2. काशी विद्यापीठ में उमड़े शहर भर के लोग

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को धर्म नगरी काशी में चहुंओर राष्ट्र भक्ति की गंगा प्रवाहित हुई। सरकारी-गैर सरकारी दफ्तरों के साथ निजी प्रतिष्ठानों व घरों तक पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया। सुबह पुलिस-प्रशासन के दफ्तरों, विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों समेत शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। 

    इसके बाद महात्मा गांधी द्वारा स्थापित काशी विद्यापीठ में मानो पूरा शहर उमड़ आया। हाथों में तिरंगा लिए मां भारती की जयकार और वंदे मातरम् को स्वर देते यात्रा निकाली गई। 

    स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले मां भारती के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि देने व जन-जन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में हर आयु वर्ग की भागीदारी दिखी। 

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। रास्ते में सरदार वल्लभ भाई पटेल, चंद्रशेखर समेत महापुरुषों, अमर बलदानियों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। समापन प्राच्य विद्या के केंद्र संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में किया गया।

    यह भी पढ़ें: Kannauj Case: कन्नौज कांड में नया खुलासा, दुष्कर्म के बाद 24 घंटे में लखपति बनी बुआ; बैंक खाते में आए लाखों रुपये

    यह भी पढ़ें: Ayodhya News: अयोध्‍या के सूर्य प्रकाश दुबे हत्याकांड में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत पांच अभियुक्त भेजे गए जेल

    खबरें और भी