विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दम हो तो अकेले-अकेले मिलो! इंटरनेट मीडिया पर इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल, वकीलों ने भी भरी हुंकार

Published: Fri, 19 Sep 2025 04:38 PM (IST)

वाराणसी कचहरी में दारोगा की पिटाई के बाद मामला शांत होने के बावजूद इंटरनेट मीडिया पर जंग जारी है। एक ...और पढ़ें

वायरल हो रहे वीड‍ियो में पुल‍िस वकीलों को ललकार रही है।
वायरल हो रहे वीड‍ियो में पुल‍िस वकीलों को ललकार रही है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कचहरी में दारोगा मिथिलेश कुमार प्रजापति की पिटाई के बाद भले ही मामला शांत प्रतीत हो रहा हो, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर भीषण जंग चल रही है। एक अधिवक्ता ने मीडिया को दिए बयान में पुलिस को पीटने का दम भरते नजर आ रहे तो, वहीं कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालते ललकारते नजर आ रहे कि दम हो तो कचहरी के बाहर अकेले -अकेले मिलाे ताे समझ आ जाएगा।

इंटरनेट मीडिया पर चल रही जंग पर रोक न लगी तो वह स्थिति आने से कोई रोक नहीं पाएगा जब खाकी और काली वर्दी एक दूसरे की जान लेने पर आमादा नजर आएंगे। दारोगा और वकीलों का व‍िवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है, पुलिस और वकील एक-दूसरे को देख लेने पर उतारू नजर आने लगे है। वहीं वकीलों का एक धड़ा भी अब खाकी वर्दी की धमकी को वायरल होते देखकर हुंकार भरता नजर आ रहा है। दोनों ही पक्षों के वीड‍ियो इंटरनेट मीड‍िया पर प्रसार‍ित हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : वाराणसी में वकील-पुलिस विवाद पर अजय राय ने भाजपा को घेरा, बोले - मोदी और योगी चुप क्यों हैं?

वहीं दूसरी ओर एक द‍िन पूर्व कचहरी में वकीलों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल दारोगा मिथिलेश प्रजापति को न्याय दिलाने के लिए गुरुवार को उनका पूरा परिवार साथ खड़ा नजर आया। पत्नी अनीता की अगुवाई में स्वजन की बोल फूटी तो एक ही स्वर सुनाई पड़े, कि कचहरी में जिसने भी कानून को हाथ में लिया उसकी गिरफ्तारी की जाए। चादर पर बैठ धरना देने के के सवाल पर बोलीं कि (आग्रह) रिक्वेस्ट लेकर आई हूं, पुलिस कमिश्नर (सीपी) मोहित अग्रवाल के आश्वासन पर उन्हें भरोसा है, जिसके टूटने पर मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाने का विकल्प खुल जाएगा।

यह भी पढ़ें : कार्गो शि‍प और क्रूज की बनारस में होगी मेंटेनेंस, पीएम मोदी करेंगे रामनगर शिप रिपेयरिंग सेंटर का शिलान्यास

घायल दारोगा मिथिलेश की पत्नी अनीता, उनके ससुर राजाराम प्रजापति, सास कमला देवी, जेठ संजय प्रजापति, देवेंद्र (अनीता के भाई) अमित (भांजा) के साथ सुबह साढ़े 10 बजे सीपी से मिलने पुलिस मुख्यालय पहुंची। सीपी नहीं मिले तो परिजन पोर्टिको में बैठ गए, जिसकी भनक पर एडीसीपी नीतू धमक पड़ी।

वह स्वजन को समझा रहीं थी, तभी पहुंचे पुलिस कमिश्नर पीड़ित परिवार को चैंबर में बुलाकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा बंदोबस्त का भरोसा दिए। अनीता ने भावुक शब्दों में कहा कि घटनाक्रम से वर्दी आहत हुई है। पति की पिटाई से मेरी अंतरात्मा को गहरी चोट लगी है। इसलिए चाहती हूं कि दोषियों को सजा मिले और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें : UP से मानसून की दस द‍िन में होने जा रही है विदाई, उत्‍तर प्रदेश में जल्‍द बदलेगा मौसम