Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varanasi: कल पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा शनि, आसमान में दिखाई देंगे उसके छल्ले; 10 साल बाद बन रहा अनोखा संयोग

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 09:44 AM (IST)

    Varanasi News खगोलीय घटनाओं में सबसे महत्वपूर्ण व रोमांचक घटना रविवार को आसमान में होगी जब सूर्यास्त के बाद पूरब दिशा में शनि ग्रह व उसके छल्ले स्पष्ट ...और पढ़ें

    कल पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा शनि, आसमान में दिखाई देंगे उसके छल्ले; 10 साल बाद बन रहा अनोखा संयोग
    कल पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा शनि, आसमान में दिखाई देंगे उसके छल्ले; 10 साल बाद बन रहा अनोखा संयोग

    जागरण संवाददाता, वाराणसी : खगोलीय घटनाओं में सबसे महत्वपूर्ण व रोमांचक घटना रविवार को आसमान में होगी, जब सूर्यास्त के बाद पूरब दिशा में शनि ग्रह व उसके छल्ले स्पष्ट रूप से देखे जा सकेंगे। इस समय शनि ग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा और उसके चमकीले छल्लों को पृथ्वी से देखा जा सकेगा।

    टेलीस्कोप से स्पष्ट देख सकेंगे

    इस तरह की घटना 2013 में हुई थी, अब 10 वर्ष बाद यह अनोखा संयोग बना है। शनि ग्रह में बहुत से छल्ले दिखाई देते हैं, इससे वह देखने में बहुत सुंदर लगता है। सामान्य आंखों से यह बहुत ही कम दिखाई देता है। सामान्य आंखों से जब इसे देखेंगे तो यह चमकीले तारे की तरह दिखाई देगा लेकिन टेलीस्कोप से इस दृश्य को देखा जा सकता है।

    कल 18 डिग्री झुकाव पर होगा शनि

    बीएचयू के खगोलविद प्रो. अभय प्रताप सिंह बताते हैं कि इस बार सूर्य, पृथ्वी और शनि तीनों एक ही रेखा में होंगे। शनि पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा। इस कारण से यह काफी चमकीला दिखाई देगा। शनि पृथ्वी के नजदीक होने साथ ही 18 डिग्री के झुकाव पर होगा, यह सबसे महत्वपूर्ण है।