यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का बड़ा एक्शन, दो चौकी प्रभारियों को किया सस्पेंड; आखिर क्यों हुई कार्रवाई?
वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कार्य में लापरवाही बरतने पर दो चौकी प्रभारियों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कार्य में लापरवाही बरतने पर चांदमारी चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार वर्मा और लालपुर चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई उन्होंने मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में कानून व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए आयोजित गोष्ठी के दौरान की।
थानों में लगाई जाए टॉप-10 अपराधियों की सूची: पुलिस कमिश्नर वाराणसी
खबरें और भी
चौबेपुर थाने की जांच करने पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त
अपर पुलिस आयुक्त राजेश सिंह मंगलवार की शाम 5 बजे कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर जाकर बाबा का जलाभिषेक किया। यहां गोस्वामी समाज के मुन्ना गिरी ने वैदिक मत्रौंच्चार के साथ बाबा का जलाभिषेक कराया।इसके बाद उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं व पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मीयों के बाबत जानकारी हासिल कर मातहतों को श्रध्दालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न हो निर्देश दिया।

इसके बाद शाम साढ़े 5 बजे चौबेपुर थाने पहुंचकर यहां का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने थाने के हेड कांस्टेबल से रजिस्टरों के रखरखाव, अपराधिक सूची,एन सी आर में दर्ज मुकदमे, विवेचना, सहित कई बिंदुओं पर जानकारी हासिल की । उनके साथ एसीपी सारनाथ डा अतुल अंजान त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राजेन्द्र यादव सहित थाने के मातहत शामिल रहे।