विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीनी के दाम धड़ाम! जनता को राहत, सख्ती के बाद चीनी की कीमतों में लगातार गिरावट, चेक करें नया रेट

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:48 PM (IST)

वाराणसी में चीनी के दाम में भारी गिरावट आई है, फुटकर बाजार में एक सप्ताह में दामों में भारी कमी दर्ज की गई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. फुटकर बाजार में चीनी 6 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई।

  2. एक सप्ताह में 58 से 52 रुपये प्रति किलो पहुंचा भाव।

  3. प्रशासन की सख्ती से थोक मंडी में भी दाम गिरे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। चीनी की लगातार गिरती कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। फुटकर बाजार में एक सप्ताह में चीनी के भाव में छह रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। एक सप्ताह पहले 58 रुपये किलो बिक रही चीनी अब 52 रुपये किलो पहुंच गई है। थोक मंडी में कीमतों में लगातार गिरावट का असर फुटकर बाजार में भी दिखाई दे रहा है।

खोजवां बाजार के किराना दुकानदार सचिन ने बताया कि करीब एक माह पहले चीनी का भाव बढ़कर 65 रुपये किलो तक पहुंच गया था। इसी दौरान विश्वेश्वरगंज थोक मंडी में चीनी की कीमत 6400 रुपये प्रति क्विंटल हो गई थी।

हालांकि प्रशासन की सख्ती के बाद थोक बाजार में कीमतों में गिरावट शुरू हुई, जिसका असर अब फुटकर बाजार में भी दिख रहा है। अब इसकी कीमत गिरकर 52 रुपये प्रति किलो हो गई है।

विश्वेश्वरगंज भैरवनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक कुमार गुप्ता ने बताया कि अब विश्वेश्वरगंज थोक मंडी में चीनी का भाव करीब 5000 रुपये प्रति क्विंटल आ गया है। कीमतों में लगातार गिरावट को देखते हुए फुटकर दुकानदार भी मंडी से सीमित मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं।

व्यापारियों के अनुसार सरकारी चीनी मिलों से कीमतों में तेजी का असर बाजार पर पड़ा था। वहीं, गली-मोहल्लों की दुकानों पर चीनी अभी 55 से 58 रुपये किलो बिक रही है।

यह भी पढ़ें- 'अब ग्लोबल मार्केट तय करता है भाव, सरकार की भूमिका सीमित', चीनी के बढ़ते दामों पर नितिन गडकरी का दो-टूक जवाब

यह भी पढ़ें- GOOD NEWS : त्‍योहार से पहले चीनी के दाम छह रुपये तक गिरे, एक सप्ताह में 58 से पहुंचा 52 रुपये किलो