विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में टमाटर ट्रक भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी, पांच पर केस दर्ज

Published: Sun, 11 Jan 2026 08:56 AM (IST)

सारनाथ के एक सब्जी व्यवसायी राकेश जायसवाल से टमाटर भरा ट्रक भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये से अधिक ...और पढ़ें

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जागरण

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जागरण

HighLights

  1. सब्जी व्यवसायी से टमाटर ट्रक के नाम पर ठगी।

  2. ऑनलाइन भुगतान के बाद भी ट्रक नहीं पहुंचा।

  3. सारनाथ पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ के खालिसपुर निवासी एक सब्जी व्यवसायी को टमाटर भरा ट्रक भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में सारनाथ पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार खालिसपुर (सारनाथ) के राकेश जायसवाल साक्षी ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से फल व सब्जी का व्यवसाय करते हैं।

उनकी पुरानापुल स्थित राहुल गेस्ट हाउस में अलीगढ़ के चनीपुर थाना गांधी पार्क के विनोद से मुलाकात हुई तो उसने बताया की हैवतपुर डगलस, अलीगढ के गौरव का ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसके माध्यम से वह सब्जी फल का व्यवसाय करता है। विनोद ने खुद को बनारस में ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एजेंट भी बताया।

जानकारी दी कि उसके मनोज, विनोद, गौरव, करन भी एजेंट का काम करते हैं। विनोद ने कहा कि कंपनी को रुपये भेजने पर टमाटर का एक ट्रक पंचकोशी मंडी में आएगा। राकेश सभी एजेंट के झांसे में आकर अगस्त 2025 में कई बार में 10 लाख 29 हजार 500 रुपये कंपनी को आनलाइन भेज दिया, लेकिन टमाटर का ट्रक नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में खरीदारों के लिए नया फरमान, मास्क, हेलमेट, हिजाब व बुर्का पहन सराफा दुकानों में प्रवेश नहीं

परेशान राकेश ने विनोद व गौरव को फोन किया तो काल रिसीव नहीं हुआ, जिसके बाद धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो पुलिस सारनाथ थाना में धनीपुर अलीगढ़ के विनोद, हैवतपुर अलीगढ़ के गौरव, अलीगढ़ के कोलाकरला रवि के अलावा मनोज व करन (पता अज्ञात) के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।