विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस शहर में नहीं होगा बाहरी वाहनों का प्रवेश, बंद रहेगी नगर बस सेवा

Published: Thu, 06 Feb 2025 08:01 AM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2025 01:52 PM (IST)

महाकुंभ के चलते वाराणसी लगातार श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ता जा रहा है। अब प्रशासन ने यातायात प्रतिबंध जारी किए हैं। ...और पढ़ें

शहर में नहीं आएंगे बाहरी वाहन, बंद रहेगी नगर बस सेवा
शहर में नहीं आएंगे बाहरी वाहन, बंद रहेगी नगर बस सेवा

HighLights

  1. महाकुंभ से वाराणसी आ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रतिबंध
  2. विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र वाले काशी जोन में पैडल रिक्शा भी प्रतिबंधित

जागरण संवाददाता, वाराणसी। महाकुंभ से वाराणसी में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात प्रतिबंध अभी लागू रहेगा। बाहरी वाहनों को शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं शहर के अंदर भी पहले की तरह जगह-जगह बैरिकेडिंग करके चार पहिया वाहनों को रोका जाएगा। बाहरी वाहनों के लिए 18 स्थानों पर पार्किंग बनाया गया है।

डीसीपी ट्रैफिक हृदेश कुमार के अनुसार नगर बस सेवा का संचालन बंद रहेगा। पैडल रिक्शा काशी जोन में प्रतिबंधित किया गया है। मालवाहक वाहन को दिन में काशी जोन में जाने पर रोक रहेगी। वह रात 11 बजे से भोर में चार बजे तक ही आ सकेंगे। पूर्व में बीते 24 जनवरी से पांच फरवरी तक प्रतिबंध लागू किया गया था। इसे अभी जारी रखा जाएगा।

  • मैदागिन की ओर नहीं जाएंगे दूसरे जिले के वाहन
  • तेलियाबाग व कबीर मठ तिराहा से बाहरी वाहन मैदागिन नहीं जाएंगे
  • चौकाघाट चौराहे से दूसरे जिलों के चार व तीन पहिया वाहन आगे नहीं जाएंगे
  • गोलगड्डा तिराहा, भदऊ चुंगी तिराहा से बाहरी वाहन विश्वेश्वरगंज नहीं आएंगे

बाहर ही रहेंगी बाहरी बसें

  • दूसरे जिलों से वाराणसी आने वाली बसें शहर के बाहर पार्किंग स्थल में पार्क होंगी।
  • सोनभद्र, प्रयागराज, मीरजापुर से आने वाली बसें मोहनसराय के पास ट्रांसपोर्ट नगर मैदान में पार्क होंगी
  • आजमगढ़, जौनपुर व गाजीपुर से आने वाली बसें हरहुआ से आगे नहीं आएंगी, यहीं पार्क होंगी
  • दूसरे जिलों के वाहन जगतपुर इंटर कालेज के आगे नहीं आएंगे, वहीं पार्किंग में खड़े होंगे
  • अखरी बाइपास से बाहरी वाहन शहर में नहीं आएंगे उन्हें संत रविदास मंदिर मैदान में पार्क कराया जाएगा

रामनगर क्षेत्र में पांच घंटे गुल रही बिजली

वाराणसी जिले के रामनगर में बुधवार की सुबह ही लोगों को बिजली-पानी की समस्या से जूझना पड़ा। लगभग पांच घंटे बिजली गुल रही। जिवनाथपुर से आ रही 33 केवीए का जंफर टेंगरा मोड़ के पास उड़ गया था। इसे रिपेयर करने में विभाग को लगभग पांच घंटे लगे। सुबह के समय पेयजल आपूर्ति नही हो सकी। सुबह साढ़े पांच बजे अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। साढ़े दस बजे पुनः आपूर्ति शुरू हुई।

आज इन क्षेत्रों में पांच घंटे होगी कटौती

पांडेयपुर से आजमगढ़ रिंग रोड़ मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे पोलों की शिफ्टिंग, पेड़ कटिंग से संबंधित कार्य किया जाना है। 11 केवी लालपुर, भक्ति नगर, अकथा की आपूर्ति सुबह 11 से शाम चार बजे तक पांच घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे अकथा गांव, बजरंग नगर, संजय नगर, जीडी नगर, विश्वनाथपुरी, लालपुर, पांडेपुर, राय साहब का बगीचा क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: होली पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ेगी भीड़, प्रशासन ने हाई कोर्ट से की VIP दर्शन खत्म करने की सिफारिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।