विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Varanasi Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गिरा तापमान, काशी में बढ़ी ठंड

Published: Fri, 05 Dec 2025 08:44 AM (IST)

पश्चिमी विक्षोभ के कारण वाराणसी के तापमान में गिरावट आई है, जिससे काशी में ठंड बढ़ गई है। तापमान गिरने ...और पढ़ें

यूपी में तेजी से बदल रहा है मौसम। जागरण

यूपी में तेजी से बदल रहा है मौसम। जागरण

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ से वाराणसी में तापमान गिरा

  2. काशी में बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित

  3. तापमान में गिरावट से ठंड का अहसास

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पाकिस्तान की ओर से आए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव गुरुवार से ही ठंड बढ़ाने लगा है। तापमान में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट ने गुरुवार की शाम से ही गलन बढ़ा दी। मौसम विज्ञानियों का कहना है शनिवार तक तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का यह प्रभाव दो-तीन दिन तक रह सकता है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी पश्चिमी विक्षोभ का फ्रंट वार्म इधर से गुजरने के बाद अब कोल्ड फ्रंट प्रवेश कर रहा है।

प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान के दो-तीन डिग्री तक गिरने से ठंड में अच्छी खासी वृद्धि महसूस होगी जो दो-तीन दिन तक बनी रहेगी। अगले सप्ताह की शुरुआत में फिर मौसम सामान्य होना शुरू हो सकता है, या उसके पीछे कोई और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, इसका पता तभी चल सकता है।

यह भी पढ़ें- BHU में बिड़ला C व ब्रोचा हॉस्टल के छात्रों के बीच पथराव, दो घंटे तक मची अफरा-तफरी

फ्रंट गुरुवार को बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे 25.5 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़कर 12.2 हो गया।

बीएचयू क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे 24.9 पर आ गया। 2.2 डिग्री बढ़कर सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर 13.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।