यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एबीवीपी ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन
एबीवीपी ने कांग्रेस पर जनविरोधी नीतियां अपनाने तथा बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। ...और पढ़ें

रानीखेत, [जेएनएन]: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस पर जन विरोधी नीतियां अपनाने तथा बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
अभाविप के विभाग प्रमुख मदन जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने गांधी चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। माफियाराज व बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। आरोप लगाया कि प्रदेश में माफियाराज हावी हो चुका है। रोजगार की ठोस नीति न होने के कारण युवा लगातार पलायन को मजबूर हो रहे हैं। इससे कई गांव पलायन से वीरान पड़ गए हैं।
पढ़ें-जानकर हैरान हो जाएंगे आप, तारे भी धड़कते हैं दिल की तरह
कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला आग के हवाले किया। प्रदर्शन करने वालों परिषद के नगर मंत्री कैलाश बिष्ट, मनीष राणा, मयंक कांडपाल, गौरव पांडे, कमल कुमार, भरत सिंह, विवेक रावत, अनुज, मनीष कुमार आदि शामिल रहे।