विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा में कफड़खान-सिरकोट मार्ग पर हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉला खाई में गिरा, 2 युवकों की हुई मौत

Published: Fri, 29 May 2026 04:03 PM (IST)

अल्मोड़ा के कफड़खान-सिरकोट मोटरमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉला खाई में गिरने से दो युवकों की मौके ...और पढ़ें

अल्मोड़ा के कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटर मार्ग पर हुआ हादसा।

अल्मोड़ा के कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटर मार्ग पर हुआ हादसा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉला गहरी खाई में जा गिरा, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गधोली (सुंदरपुर के समीप) के पास ट्रैक्टर ट्रॉला (यूके 02-सीए 0073) अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान चत्ते राजी (26 वर्ष) पुत्र गंगा राम निवासी कैलाली, नेपाल तथा उमेश (22 वर्ष) पुत्र रमेश निवासी अजीतपुर जिला रामपुर के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

इसके बाद पुलिस ने शवों को एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार दंपती समेत तीन की मौत

यह भी पढ़ें- हमीरपुर पुल हादसा: पिलर का टूटना खड़े कर रहा गुणवत्ता पर सवाल, 6 मौत का कौन जिम्मेदार; क्या बिना मानक के खड़ा हुआ पुल?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।