Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अल्मोड़ा का कोसी बाजार बंद: अतिक्रमण हटाने के विरोध में व्यापारी, विधायक मनोज तिवारी ने दिया समर्थन

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 01:57 PM (IST)

    अल्मोड़ा के कोसी बाजार में व्यापारियों ने जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद रखा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कोसी बाजार में अतिक्रमण हटाने के विरोध में बंद।

    2. विधायक मनोज तिवारी ने व्यापारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।

    3. व्यापारी पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को कोसी बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान स्थानीय विधायक मनोज तिवारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

    हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन द्वारा करीब 60 एकड़ से अधिक भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। इसके तहत पुलिस और प्रशासनिक अमला भारी संख्या में मौके पर पहुंचा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    व्यापारियों ने कहा कि वर्षों से यहां व्यापार कर रहे लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अतिक्रमण हटाने से पहले प्रभावित लोगों के पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को शासन स्तर पर भी उठाया जाएगा।

    व्यापारियों का कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के इस तरह की कार्रवाई अन्यायपूर्ण है। पूर्व में भी प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अब अचानक सख्ती से कार्रवाई किए जाने से लोगों में आक्रोश है।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करना अनिवार्य है और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। पूर्व में स्थाई अतिक्रमण हटाया जा चुका है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ है।

    खबरें और भी