Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अल्मोड़ा में शराब तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट से हो रही थी अवैध ढुलाई, पुलिस ने सीज की कार

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:34 PM (IST)

    अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई में स्विफ्ट कार से शराब तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को सिकुड़ा बैंड के पास गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अल्मोड़ा पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा।

    2. आरोपी से 108 बोतल शराब बरामद हुई।

    3. तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज।

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस टीम ने अंधेरे का फायदा उठा स्विफ्ट कार से शराब की तस्करी के आरोपित को धर दबोचा। आरोपित से 108 बोतल और 144 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद की है।

    नशे के विरुद्ध जीरो टालरेंस नीति के तहत जनपद पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। अब पुलिस टीम की ओर से मुख्यालय के समीप सिकुड़ा बैंड के पास सोमवार देर रात चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्विफ्ट कार संख्या यूके-04डी-1566 को रोककर तलाशी ली गई।

    कार चालक गौरव सिंह बिष्ट (28) निवासी ग्राम खेरदा, बजवाड़ के कब्जे से 24 बोतल अंग्रेजी रम, 84 बोतल अंग्रेजी व्हिस्की और 144 क्वार्टर अंग्रेजी व्हिस्की बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की, जबकि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया। यहां पुलिस टीम में चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल राकेश खेतवाल, राकेश भट्ट शामिल रहे।

    यूकेडी ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की

    चौखुटिया: बार बार मांग के बावजूद मासी-चौखुटिया की आठ किमी बदहाल सड़क की हालत में कोई सुधार न होने से उत्तराखंड क्रांति दल-यूकेडी ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाधिकारी के नाम तहसील में ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क सुधारीकरण व झाड़ी कटान की मांग की है। ऐसा न होने पर 20 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है।

    खबरें और भी

    मंगलवार को यूकेडी कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य सरस्वती किरौला के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी कर विभाग के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि सकलैं से मासी तक आठ किमी मासी-चौखुटिया मोटर मार्ग बेहद जर्जर हो गई है।जगह-जगह पर बने बड़े-बड़े गड्ढे व जल भराव से आवागमन में खासी दिक्कतें हो रही हैं।

    कहीं कहीं पर तो सड़क नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां दुर्घटना को दावत दे रही हैं। बार बार मांग के बाद भी विभाग नहीं जागा है।अब आंदोलन के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है। इसलिए उक्रांद ने ज्ञापन सौंपकर इसकी चेतावनी दे दी है। कार्यक्रम में सरस्वती किरौला, ब्लाक अध्यक्ष भगवत सिंह मेहरा, भगवत रावत, मनोहर सिंह संगेला, कुंदन राम, जितेंद्र नायक, परमानंद कांडपाल, आनंद किरौला व मदन सिंह आदि ने भागीदारी की।