केतन लाल हत्याकांड पर अल्मोड़ा में भारी आक्रोश, उपपा ने न्याय के लिए किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा में केतन लाल हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने गांधी पार्क में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार क ...और पढ़ें

उपपा ने गांधी पार्क में दिया धरना, नारेबाजी कर जताया रोष. Jagran
HighLights
अल्मोड़ा में केतन लाल हत्याकांड पर उपपा का धरना
दोषियों को कड़ी सजा और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग
पीड़ित परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। टिहरी जिला निवासी केतन लाल हत्याकांड से अल्मोड़ा में भारी आक्रोश है। हत्याकांड में शामिल दोषियों को सजा देने समेत राज्य में दलितों, कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में रविवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। नारेबाजी कर आक्रोश जताया। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश में भले ही अमृतकाल की बात की जा रही हो, लेकिन दलितों, किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों के लिए परिस्थितियां चिंताजनक बनी हुई हैं। कहा कि उत्तराखंड में बीते वर्षों में दलितों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। कहा कि जातीय भेदभाव और हिंसा के मामलों में कठोर कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
दलितों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी
वक्ताओं ने सात जून को टिहरी के लंबगांव में केतन लाल की हत्या को जघन्य बताते हुए आरोपितों को शीघ्र सजा दिलाने की मांग उठाई। वहीं प्रदर्शनकारियों ने केतन लाल प्रकरण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और घटना में घायल युवक के उपचार का पूरा खर्च सरकार की ओर से उठाने की मांग की।
यहां उपपा के संयोजक पीसी तिवारी, मदन लाल, किरन आर्या, आनंदी वर्मा, मोहम्मद वसीम, दीप चंद्र, गोपाल राम, हेमा पांडे, नारायण राम, भारती पांडे, अनीता कनवाल, डा. रेनू, हीरा देवी, वंदना कोहली, मुहम्मद साकिब, ममता जोशी समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।