विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Almora News: कलश यात्रा व मां दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना संग नवरात्र शुरू, माहौल भक्तिमय

Published: Mon, 22 Sep 2025 10:56 PM (IST)

अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्रि का आरंभ कलश यात्रा और दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ। शहर और ग्रामीण ...और पढ़ें

कलश यात्रा व मां दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना संग नवरात्र शुरू, माहौल भक्तिमय
कलश यात्रा व मां दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना संग नवरात्र शुरू, माहौल भक्तिमय

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। आश्विन मास की शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा व दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से हुआ। मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मां दुर्गा के जयकारे से माहौल भक्तिमय रहा। पहले रोज दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। इससे नगरवासियों में खासा उत्साह बना है।

मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों गंगोला मोहल्ला, लाला बाजार, राजपुरा, लक्ष्मेश्वर, ढूंगाधारा, चौघानपाटा, धारानौला, न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी, आफीसर्स कालोनी व पातालदेवी के पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं सजाई गई हैं।

पहले रोज लोगों ने बड़ी संख्या में देवी मंदिरों व विभिन्न स्थानों पर सजाए गए दुर्गा पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन कर आराधना की। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधान पहन कर शामिल हुई तो क्षेत्र के लोगों ने भी इसमें बढ़चढ़कर भागीदारी की।

वहीं, लोगों ने नंदादेवी, विमलकोट देवी मंदिर, उल्का देवी, शीतला देवी, त्रिपुरासुंदरी देवी, कालिका देवी, सरस्वती माता मंदिर, मां बिंध्यवासिनी बानणी देवी, द्योलीडाना, भ्योऊ देवी ,फलसीमा स्थित कालिका देवी मंदिर समेत आसपास के मंदिरों में पहुंचकर शीश नवाकर सुखी जीवन की कामना की।

नवरात्र को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। नवरात्र को लेकर बाजार को भी सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया है। इधर नवरात्र के चलते बाजार क्षेत्र में भी रौनक बढ़ चली है। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो गई है। उधर ग्रामीण क्षेत्रों सोमेश्वर, पनुवानौला, जैंती, धौलछीना में भी कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा शुरू हुई।

यहां कालिका मंदिर में पहले नवरात्र के दिन बड़ी संख्या में लोग पूजा- पाठ को पहुंचे। लोगों ने मंदिर में दर्शन- पूजन कर मां से सुख- समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। लोगों ने दिन भर भजन- कीर्तन के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान किया। मौसम साफ होने से बड़ी संख्या में लोग दर्शन पूजन को पहुंचे। नवरात्र से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।