अल्मोड़ा में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: 26 हजार वेतन और पेंशन की मांग पर सरकार को चेतावनी
अल्मोड़ा में आशा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने 26 हजार रुपये ...और पढ़ें
-1793092697589_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों को लेकर गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन का एलान किया। कार्यकर्ताओं ने आशाओं को राज्य कर्मचारी घोषित कर 26 हजार रुपये मासिक वेतन देने की मांग की।
धरने के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें मिलने वाली 3300 रुपये की प्रोत्साहन राशि पूर्व की भांति सरकार की ओर से ही दी जानी चाहिए। इसके अलावा सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की सुविधा लागू करने की मांग भी उठाई।
उन्होंने कहा कि जब तक पेंशन की व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक सेवानिवृत्त आशा कार्यकर्ताओं को 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाए। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं।
लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की अपील की। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। यहां संगठन के अध्यक्ष विजया लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।