Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अल्‍मोड़ा में सुबह-शाम ठिठुरन, दिन में गुनगुनी तपिश

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 24 Jan 2017 05:00 AM (IST)

    अल्‍मोड़ा के घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा व अन्य स्थानों पर पाले से कड़ाके की ठंड रही। बाद में सूर्योदय के बाद लोगों ने बढ़ती ठंड से राहत महसूस की। ...और पढ़ें

    अल्‍मोड़ा में सुबह-शाम ठिठुरन, दिन में गुनगुनी तपिश
    अल्‍मोड़ा में सुबह-शाम ठिठुरन, दिन में गुनगुनी तपिश

    अल्मोड़ा, [जेएनएन]: पहाड़ में सुबह व शाम को सर्द हवा चलने से ठंड का प्रकोप जारी है, लेकिन दिन में राहत है। न्यूनतम तापमान में भी पिछले दिनों की तुलना में सुधार है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    शुक्रवार की प्रात: घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा व अन्य स्थानों पर पाले से कड़ाके की ठंड रही। बाद में सूर्योदय के बाद लोगों ने बढ़ती ठंड से राहत महसूस की। दिन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी सामान वगैरह की खरीदारी करने पहुंचे, इससे दोपहर के वक्त बाजार में रौनक रही। सायंकाल आसमान में बादलों ने फिर डेरा डाल दिया। इसके साथ ही ठंडी हवा चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों से अभी भी रुठे हैं बदरा

    लोग भी फटाफट जरूरी वस्तुएं खरीदकर अपने-अपने घरों को चलते बने। उन्होंने ठंड से बचने के लिए समय से घर निकलना उचित समझा। ठंड से बचने के लिए उन्होंने गर्म कपड़ों के साथ अलाव आदि का सहारा लिया। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान की प्रयोगशाला में अल्मोड़ा नगर का अधिकतम तापमान 14.5 व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बर्फबारी से 20 हजार आबादी का जीवन संकट में

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब सर्द हवा का वार, लुढ़केगा पारा

    खबरें और भी