Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस के सांसद ने ट्रंप से की मोदी की तुलना

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Mon, 02 Jan 2017 07:12 AM (IST)

    प्रदीप टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की है। उन्होंने कहा कि जैसे ट्रंप कहते है, वही प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अल्मोड़ा, [जेएनएन]: राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की है। उन्होंने कहा कि जैसे ट्रंप कहते है कि कौन से रंग के लोग अमेरिका में आएंगे, यह वह खुद तय करेगी। वैसे ही प्रधानमंत्री मोदी देश को एक रंग में रंगने पर तुले हैं।

    कैशलेस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, भारत के 13 प्रतिशत गांवों तक ही इंटरनेट की पहुंच है। जबकि 90 प्रतिशत लोग असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं। ऐसे में कैशलेस व्यवस्था कैसे कारगर होगी।

    पढ़ें: उत्तराखंड: पीएम मोदी की रैली का कांग्रेस 'पीके' से देगी जवाब

    कहा कि नोटबंदी देश पर अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक हमला है। इसके जरिये गरीब, किसान और मध्यमवर्गीय की कमर तोड़ कर देश के चंद अमीरों की नींव मजबूत की जा रही है। टम्टा ने कहा कि सवाल उठाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत शिलान्यास कर अपनी हंसती हुई फोटो अखबारों में छपा रहे है। जबकि दून में खुद प्रधानमंत्री चारधाम सड़कों का शिलान्यास कर गए। उन्होंने कहा कि यह यूपीए की योजना है, इसमें कुछ भी नया नहीं है।

    पढ़ें: कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी घमासान का मुद्दा बना चारधाम

    पढ़ें: आज कल राज्य में आ रहे दिल्ली वाले करते हैं बड़ी बातें: सीएम रावत