विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाल विज्ञान कांग्रेस में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Fri, 07 Dec 2018 09:07 AM (IST)

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बाल विज्ञान कांग्रेस में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
बाल विज्ञान कांग्रेस में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

द्वाराहाट, जेएनएन। ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रमोद, कार्तिक और नमन के शोधपत्र जनपद के लिए चयनित हुए। जनपद बाल विज्ञान कांग्रेस आठ दिसंबर को अल्मोड़ा में होगी।      

आदर्श राजकीय इंटर कालेज में सोमवार को बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हुआ। स्वच्छ, हरित और स्वस्थ्य राष्ट्र हेतु विज्ञान, तकनीक और नवाचार विषय पर विकासखंड के 10 विद्यालयों के 28 विद्यार्थियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक ललित मठपाल और दिव्यदीप मिश्र ने शोधपत्रों की जांच कर विद्यार्थियों को इनकी बारीकियों की जानकारी दी। 

प्रमोद चंद्र तिवारी, कार्तिक कांडपाल और नमन त्रिपाठी के शोधपत्रों को जिला बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चुना गया। जिला अकादमिक समन्वयक जमुना प्रसाद तिवारी ने बताया कि यह आठ दिसंबर को डायट अल्मोड़ा में होगी। 

इससे पहले प्रधानाचार्य जगदीश सिंह बोरा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक ज्ञान की महत्ता बताई। विज्ञान के अधिक प्रचार प्रसार किए जाने पर बल दिया। कहा कि इससे समाज मे व्याप्त रूढ़िवादी परंपराओं को दूर करने में मदद मिलेगी। मौके पर पवन सिंह बिष्ट, पुष्पा अधिकारी, देवकी जोशी, सीपी पांडे, हेमलता पांडे, प्रतिभा वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: शैक्षणिक संस्थान उद्योगों के साथ मिलकर विकसित करेंगे नई तकनीक

यह भी पढ़ें: गुजरात पहुंचा सिलोगी की कनिका का डस्टबिन, जानिए इसकी खासियत

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी शहर की बदरंग दीवारों को सुंदर बना रहे हैं ये युवा