Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गांव के जंगलों में तेंदुए की दहाड़, दहशत में लोग

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 17 Dec 2016 03:00 AM (IST)

    अल्‍मोड़ा के काभड़ी गांव के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की तांग की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दन्यां, [जेएनएन]: काभड़ी गांव के जंगल में शुक्रवार के दिन में एक बार फिर तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी। गत दिनों गुलदार ने एक साथ पांच बकरियों को निवाला बनाया था। इससे पशुपालकों में गहरा रोष व्याप्त हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को तत्काल पकड़ने की मांग की है।

    गुरुवार के दिन में तेंदुए ने काभड़ी गांव निवासी भुवन चंद्र की पांच बकरियों को एक साथ मार दिया। शुक्रवार को दिन में ही तेंदुए की दहाड़ फिर सुनाई दी। इससे गांव वाले भयभीत हैं।

    पढ़ें: तेंदुए से भिड़कर दस साल के बच्चे को बचा लाई मां
    काभड़ी की ग्राम प्रधान तुलसी देवी सामाजिक कार्यकर्ता नाथू राम व दिनेश जोशी ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई करते हुए पिजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इधर प्रभावित पशुपालक भुवन चंद्र ने पांचों बकरियों का मुआवजा देने की मांग की है।

    पढ़ें:-जान बचाने को महिला ने किया ऐसा, तेंदुआ आ गया काबू में