विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आकाशीय बिजली गिरने से झुलसा ग्रामीण, मौत

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Tue, 07 Feb 2017 06:30 AM (IST)

अल्‍मोड़ा में बीती रात एक ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

आकाशीय बिजली गिरने से झुलसा ग्रामीण, मौत
आकाशीय बिजली गिरने से झुलसा ग्रामीण, मौत

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: अल्मोड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बीते रोज की है। यहां पल्टन बाजार निवासी दिनेश गुरंग (47 वर्ष) खराब मौसम के दौरान घर से बाहर लकड़ी लेने को गया था।

इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जिसका सिर से लेकर पैर तक कपड़े व शरीर का काफी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। उसे आनन-फानन में रात में ही बेस अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से दो मकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

यह भी पढ़ें: घर बनाने के लिए जमा किए 2.20 लाख आग से हुए राख