विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक चुनावः कांग्रेस के मैदान छोड़ने से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध भाजपा का कब्जा

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:47 PM (IST)

अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर मिनी लटवाल और उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण अध्यक्ष पद पर मिनी लटवाल और उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

अब डीसीबी बैंक की कमान मिनी लटवाल के हाथों पर होगी। शनिवार सुबह 10 बजे से माल रोड स्थिति बैंक परिसर में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी मिनी लटवाल ने नामांकन कराया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए डा. भावना जोशी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

निर्धारित समय तक दोनों पदों पर किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। जांच के बाद दोनों के नामांकन वैध पाए गए और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

मिनी लटवाल हवालबाग वार्ड संख्या 13 से निर्विरोध निदेशक और भावना जोशी गरुड़ वार्ड संख्या दो से निर्विरोध निदेशक चुनी गई थीं। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था।

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत किया। मिनी लटवाल के अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। बैंक पदाधिकारियों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप, भाजपा का अल्मोड़ा में जोरदार प्रदर्शन

वर्जन
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुई। एकल नामांकन के चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
संजय कुमार, एसडीएम अल्मोड़ा

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में प्रतिमा अनावरण पर सियासी घमासान ब्लॉक प्रमुख ने मंत्री-विधायक से पहले किया लोकार्पण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।