यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक होगा संघर्ष: करण माहरा
प्रदेश में कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण के विरोध में विधायक करण माहरा ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है, जबकि कांग्रेसी कार्यकर्ता भी धरने पर बैठ गए हैं। ...और पढ़ें

रानीखेत, [जेएनएन]: रानीखेत से विधायक और विधायक मंडल दल के उपनेता करण माहरा ने कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण के विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गर्इ तो सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा।
कांग्रेस विधायक करण माहरा ने गांधी पार्क में आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। माहरा ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एकीकरण के बहाने एक बार फिर चौबटिया स्थित उद्यान निदेशालय को देहरादून शिफ्ट किया जना एक साजिश है। उन्होंने प्रदेश सरकार के इस निर्णय को जनविरोधी करार देते हुए सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान किया है। साथ ही निर्णय वापस न लेने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विधायक माहरा के साथ ही कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख रचना रावत ने कहा कि एकीकरण होने से किसानों का हित प्रभावित होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश आर्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बचे सिंह देव समेत कर्इ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: पहाड़ी फल बेडू-तिमला का स्वाद ले सरकार पर बरसे हरदा
यह भी पढ़ें: आप पार्टी की सभी जिला व विधानसभा इकाइयां बहाल
यह भी पढ़ें: टिहरी में किसान आत्महत्या मामले पर प्रीतम ने साधा सरकार पर निशाना