Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand: लगातार बढ़ रहा पहाड़ का तापमान, पिघल रहे हिमालय; जलवायु परिवर्तन का है असर!

    By chandrashekhar diwediEdited By: Swati Singh
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 12:12 PM (IST)

    Uttarakhandविहंगम हिमालयी चोटियां का खूबसूरत नजारा साफ दिखाई देता है। प्रकृति के इस रूप को देखने के लिए देशी-विदेशी सैलानी भी दूर-दूर से यहां पहुंचते ...और पढ़ें

    अल्मोड़ा के सुवाखान से दिखाई देने वाली पंचाचूली की विहंगम चोटियां
    अल्मोड़ा के सुवाखान से दिखाई देने वाली पंचाचूली की विहंगम चोटियां

    HighLights

    1. लगातार बढ़ रहा पहाड़ का तापमान, पिघल रहे हिमाल
    2. जलवायु परिवर्तन से अछूता नहीं पहाड़, नहीं हो रही बारिश
    3. बर्फ की सफेद चार लपेटे पहाड़ भी अब दिखने लगे काले

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। सर्द मौसम में बर्फ की सफेद चादर से ढकी रहने वाली खूबसूरत हिमालयी चोटियां अब काली दिखाई देने लगी है। जलवायु परिवर्तन के असर से पहाड़ भी अछूता नहीं रहा है। बारिश ना होने और लगातार बढ़ते तापमान से हिमालयी चोटियां पिघलते जा रही हैं। शीतकाल में पहाड़ का मौसम सुहावना हो जाता है।

    विहंगम हिमालयी चोटियां का खूबसूरत नजारा साफ दिखाई देता है। प्रकृति के इस रूप को देखने के लिए देशी-विदेशी सैलानी भी दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं। लेकिन इस बार हिमालयी चोटियों से बर्फ गायब ही दिखाई दे रही है। दूर से यह चोटियां काली दिखाई दे रही है।

    जलवायु परिवर्तन का दिख रहा असर

    वैज्ञानिक इसे जलवायु परिवर्तन से जोड़ रहे है। उनका कहना है कि धरती धीरे-धीरे गर्म होते जा रही है। जिसका असर हिमालयी क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है। समय से बारिश ना होना, शीतकाल में तापमान का बढ़ना, बरसात में प्राकृतिक आपदाओं का बढ़ना इस ओर साफ संकेत कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: ठंड ने बरती नरमी, धूप खिलने से तापमान बढ़ा; बरकरार है शाम को ठंडी हवाओं का असर

    मौसम विभाग के अधिकारियों ने कही ये बात

    जलवायु परिवर्तन का असर दिखाई देने लगा है। मौसम चक्र भी बदल रहा है। अब हमें भी इस बदले चक्र के अनुसार ही तैयारी करनी होगी।- डा. रमेश बिष्ट, पर्यावरणविद्

    अभी जमीन में नमी है। अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो आगामी रबी फसल के लिए यह नुकसानदायक होगा। -डी कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी, अल्मोड़ा

    खबरें और भी