यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Almora में अब बिना अनुमति के नहीं लगेंगे होर्डिंग, NOC अनिवार्य; नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
अल्मोड़ा नगर निगम ने शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब भवन स्वामियों को निगम ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। नगर निगम ने शहर की सुंदरता, जन-सुरक्षा व आय बढ़ाने के लिए होर्डिंग्स पर नई व्यवस्था लागू की है। अब कोई भी भवन स्वामी निगम की अनुमति और एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लिए बिना अपने भवन या परिसर में विज्ञापन बोर्ड/होर्डिंग नहीं लगा सकेगा।
बिना इजाजत लगे होर्डिंग्स हटेंगे
भवन मालिक एवं संस्थान नई व्यवस्था का पालन करें, ताकि शहर का सौंदर्य और सुरक्षा दोनों बनाए रखे जा सकें। बिना इजाजत होर्डिंग्स लगाने पर कार्रवाई होगी।
- लक्ष्मण सिंह भंडारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा।