Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पीएम मोदी के अलग-अलग रंग में दिखाई दी पहाड़ी संस्कृति की झलक, Photos में देखें अलग-अलग रूप

    By chandrashekhar diwediEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 07:19 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी के अलग-अलग रंग में दिखाई दी पहाड़ी संस्कृति की झलक ...और पढ़ें

    उत्तराखंड दौरे के दौरान अलग-अलग अंदाज में द‍िखे पीएम नरेंद्र मोदी।
    उत्तराखंड दौरे के दौरान अलग-अलग अंदाज में द‍िखे पीएम नरेंद्र मोदी।

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के दौरे के अलग अंदाज में नजर आए। उनके अलग-अलग रंगों में पहाड़ी संस्कृति की झलक दिखाई दी।

    गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ में करीब 6 घंटे और अल्मोड़ा जिले में दो घंटे रहे। उन्होंने अपनी सबसे पहले अपनी यात्रा पिथौरागढ़ के आदि कैलाश से पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने ज्योलिंकोंग में रं जनजाति के पारंपरिक परिधानों में दिखाई दिए। प्रधानमंत्री ने सफेद रंग की रंगा (पारंपरिक पगड़ी) और ब्याथेलो (शरीर के ऊपरी भाग में पहना जोन वाला वस्त्र) वस्त्र पहने। इसके बाद गुंजी पहुंचे, जहां उन्होंने भूरे रंग का मोटा ओवरकोट पहना। सीमांत यात्रा के बाद वह जागेश्वर धाम पहुंचे। जहां वह बागंबरी वस्त्र में दिखाई दिए।

    जब वह पिथौरागढ़ में जनसभा के लिए पहुंचे तो वह नीले रंग के कुर्ते, वास्कट में दिखाई दिए। उन्होंने सिर में ब्रह्मकमल लगी पहाड़ी टोपी और कंधे पर सफेद कढ़ाई वाला शॉल डाला हुआ था। पूरे दौरे के दौरान पर पहाड़ी रंग में दिखाई दिए।

    -5 डिग्री से 27 डिग्री तापमान में रहे प्रधानमंत्री मोदी

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री मोदी अपने पिथौरागढ़, अल्मोड़ा दौरे के दौरान हाड़ कंपाने वाली ठंड -5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस के तापमान में रहे। हर पल बदलते मौसम के बाद भी उनके जोश में कोई कमी नहीं देखी गई।

    यह भी पढ़ें: PM Modi In Pithoragarh: बच्चों को दुलार-माताओं से आशीर्वाद, चीन सीमा पर गूंजे मोदी-मोदी के नारे, देखें PHOTOS

    प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले आदि कैलाश पहुंचे। जहां तापमान न्यूनतम -13 डिग्री और अधिकतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस होता है। ज्योलिंकोंग में भी तापमान इस समय लगभग इतना ही रहता है। इसके बाद वह सीमांत गांव गुंजी पहुंचे। जहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस होता है। इसे बाद वह अल्मोड़ा जिले के शौकियाथल पहुंचे जहां का न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होता है। जागेश्वर में जिस समय पहुंचे उस समय तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तापमान था। पिथौरागढ़ में जनसभा के दौरान तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 1300 करोड़ की सघन सेब खेती और पालीहाउस से बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर और तस्वीर, PM मोदी ने की योजना की शुरुआत