Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के रानीखेत में युवक की निर्मम हत्या, एक महिला का रेत दिया गला; दूसरी का सिर फोड़ा

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:22 AM (IST)

    रानीखेत के ऐना गांव में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जबकि उसे बचाने आईं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। ...और पढ़ें

    हत्यारोपित ने धारदार हथियार से दिय वारदात को अंजाम। जागरण

    हत्यारोपित ने धारदार हथियार से दिय वारदात को अंजाम। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रानीखेत। नगर के सुदूर ऐना गांव (द्वाराहाट ब्लाक) में युवक की धारनदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह मेरठ में पढ़ाई करता था। सेना में भर्ती की तैयारी के सिलसिले में वह यहां अपनी बुआ के घर आया था। बीचबचाव को पहुंची उसकी बुआ तथा चचिया सास पर भी प्राणघातक हमला किया गया।

    एक महिला का गला रेत दिया गया, जबकि दूसरी के सिर पर गंभीर चोट है। दोनों को नाजुक हालत में गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

    एएसपी हरबंश सिंह व सीओ भावना कैंथोला ने गांव पहुंच वारदात की जानकारी जुटाई। हत्याकांड की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अलबत्ता, आपसी रंजिश, लूटपाट समेत सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।

    आरोपित ने पहने थे काले कपड़े

    सनसनीखेज घटना शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे की है। नगर क्षेत्र से 25 किमी दूर ऐना गांव निवासी जानकी देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह व उसकी चचिया सास सावित्री देवी (सबुली देवी) पत्नी बिशन सिंह भोजन की तैयारी में लगी थीं। सूत्रों के अनुसार जानकी देवी के सिमोली गांव (द्वाराहाट ब्लाक) निवासी भाई चंदन सिंह का 19 वर्षीय पुत्र सागर सिंह भी लगभग 10 दिनों से यहीं रह रहा था।

    इसी दौरान काले कपड़े पहना एक युवक कमरे में घुसा और धारदार हथियार से सागर सिंह पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।अचानक हुए हमले में सागर बचाव नहीं कर सका। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन जानकी देवी व उसकी चचिया सास सबुली देवी बचाने दौड़ीं। सूत्रों ने बताया कि हत्यारोपित ने जानकी देवी के सिर पर धारदार हथियार मारा। वहीं सबुली देवी का गला गहरा कट गया। उधर खून से लथपथ सागर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    वारदात के बाद हत्यारोपित अंधेरे में भाग निकला। हत्यारोपित का पीछा करने के बजाय ग्रामीण भूपाल सिंह, नंदन सिंह आदि घायल महिलाओं की जान बचाने के लिए उन्हें वाहन से लेकर नागरिक चिकित्सालय पहुंचे। जानकी देवी के सिर पर छह टांके लगे हैं। वहीं सबुली देवी को गहन चिकित्सा कक्ष में उपचार दिया जा रहा है।

    खबरें और भी

    वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपित काले कपड़े पहने था। हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है। अलबत्ता, कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

    यह भी पढ़ें- रानीखेत: घने जंगल से छह दिन बाद मिली लापता युवती, 50 से ज्यादा CCTV खंगाले, ड्रोन-डॉग स्क्वॉड की ली मदद

    यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के रानीखेत में 150 मीटर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; एक की हुई पहचान