Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रानीखेत सागर हत्याकांड: पहले सिर पर मारा हथौड़ा, फिर चाकू से काटी गर्दन; आरोपित गिरफ्तार

    By deep bora Edited By: Sunil Negi
    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:34 PM (GMT+05:30)

    अल्मोड़ा के ऐना गांव में 19 वर्षीय सागर सिंह की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। दो महीने पुरानी रंजिश के चलते आरोपी जगत सिंह ने हथौड़ ...और पढ़ें

    रानीखेत में सागर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपित।

    रानीखेत में सागर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपित।

    HighLights

    1. अल्मोड़ा के ऐना गांव में सागर हत्याकांड का खुलासा

    2. पुरानी रंजिश में हथौड़े और चाकू से की गई हत्या

    3. पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी जगत सिंह को दबोचा

    जागरण संवाददाता, रानीखेत। अल्मोड़ा जिले के ऐना गांव में बीते शुक्रवार की देर शाम हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।

    मामूली विवाद पर दो महीने से रंजिश पाले एक सनकी युवक ने सुनियोजित साजिश के तहत घर में घुसकर 19 वर्षीय सागर सिंह की हथौड़े से वार करने के बाद चाकू से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची सागर की बुआ और दादी पर भी आरोपित ने जानलेवा हमला किया।

    वारदात की चश्मदीद घायल बुआ द्वारा नाम उजागर करने के बाद पुलिस ने हत्यारोपित जगत सिंह को मजखाली क्षेत्र से दबोच कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

    'अग्निवीर' बनने का सपना रह गया अधूरा

    मूल रूप से सिंह गांव निवासी 19 वर्षीय सागर सिंह उर्फ जितेंद्र बेहद होनहार था। उसने भारतीय सेना में अग्निवीर सैनिक भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर ली थी।

    फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए वह द्वाराहाट ब्लॉक के ऐना गांव स्थित अपनी बुआ जानकी देवी के घर पर रह रहा था, जहां उसका दर्दनाक अंत हो गया।

    दो महीने पहले शादी समारोह में हुआ था विवाद

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने शनिवार शाम कोतवाली में मामले का भंडाफोड़ करते हुए बताया कि आरोपित जगत सिंह बोरा निवासी ऐना का सागर और उसके फुफेरे भाई कृष्णा सिंह से पुराना विवाद था।

    • विवाद की वजह: दो माह पूर्व गांव में एक शादी समारोह के दौरान स्कूटी पर खरोंच आने को लेकर सागर और कृष्णा का जगत सिंह के दोस्त नीरज सिंह बजेठा से झगड़ा हुआ था।
    • बदले की आग: जगत सिंह ने उसी दिन दोनों भाइयों को ठिकाने लगाने की ठान ली थी और पिछले दो महीने से लगातार साजिश रच रहा था।

    बैग में हथौड़ा और चाकू छिपाकर पहुंचा

    पुलिस जांच और आरोपी की कड़ाई से पूछताछ में खौफनाक वारदात की कड़ियां इस प्रकार सामने आईं।

    • हथियारों की खरीदारी: योजना के मुताबिक, शुक्रवार को आरोपित जगत सिंह ने खैरना बाजार से एक हथौड़ा और रानीखेत से एक धारदार चाकू खरीदा और उन्हें अपने हरे रंग के पिट्ठू बैग में छिपा लिया।
    • घातक हमला: वह बहाने से कृष्णा के घर पहुंचा। मौका पाकर उसने कमरे में मौजूद सागर के सिर पर हथौड़े से जोरदार वार किया। सागर के चीखते ही उसने चाकू से उसकी गर्दन पर वार हमला कर दिया।
    • बीच-बचाव करने वालों पर हमला: चीख-पुकार सुनकर जब कृष्णा की मां जानकी देवी और चचिया सास सबुली देवी (शोभा देवी) कमरे में पहुंचीं, तो आरोपी ने जानकी देवी के सिर पर हथौड़ा मार दिया और बुजुर्ग सबुली देवी के गले पर चाकू से वार कर फरार हो गया।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    वारदात के बाद एएसपी हरबंश सिंह, सीओ भावना कैंथोला और कोतवाल भुवन जोशी रातभर जांच में जुटे रहे। एसएसपी ने अस्पताल जाकर घायल जानकी देवी से बयान लिए, जिससे कातिल की पहचान तुरंत हो गई।

    खबरें और भी

    रेस्क्यू और रिकवरी: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जगत सिंह बोरा को मजखाली के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और खून से सना चाकू बरामद कर लिया गया है।

    घायलों की स्थिति: सिर पर चोट के बावजूद जानकी देवी खतरे से बाहर हैं, लेकिन गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग सबुली देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हल्द्वानी रेफर किया गया है।

    यह भी पढ़ें- रानीखेत के सागर हत्याकांड का खुलासा: करीबी ही निकला कातिल, पुरानी रंजिश में किया कांड

    यह भी पढ़ें- मसूरी: दिल्ली की महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत मामले में आरोपित पति गिरफ्तार, जेल भेजा