विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रानीखेत में तीन दुकानों के ताले तोड़कर नगदी व जेवर चोरी

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 22 Jan 2017 05:00 AM (IST)

नगर के समीपवर्ती कस्बों में गत रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले। यहां से नगदी के साथ ही हजारों के जेवर ले उड़े।

रानीखेत में तीन दुकानों के ताले तोड़कर नगदी व जेवर चोरी
रानीखेत में तीन दुकानों के ताले तोड़कर नगदी व जेवर चोरी

रानीखेत, अल्मोड़ा [जेएनएन]: नगर के समीपवर्ती कस्बों में गत रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले। यहां से नगदी के साथ ही हजारों के जेवर ले उड़े। एक ही रात में चोरी की तीन घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति रोष भी है।

चोरों ने अल्मोडा हल्द्वानी हाइवे स्थित बबुरखोला (द्वारसों) में प्रयाग सिंह की परचून की दुकान के ताले तोड़े। यहां से चोर सामान तो नहीं ले गए, लेकिन गल्ला तोड़कर चार हजार की नगदी ले गए।

यह भी पढ़ें: दुकान की दीवार तोड़कर नकदी सहित साढ़े तीन लाख की चोरी

इसके समीप ही नरेंद्र सिंह के जनरल स्टोर से भी गल्ला तोड़कर आठ हजार रुपये चुरा लिए। इसी हाइवे पर लगभग पांच किमी दूर कठपुडिया कस्बे में सर्राफ सुनील वर्मा की दुकान से चोर करीब साठ हजार के जेवरात ले उड़े। चोरों ने बबुरखोला में देवेंद्र सिंह की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वहां से कुछ नहीं ले जा सके।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर में दो घरों से हजारों का सामान ले गए चोर

यह भी पढ़ें:इलाज के लिए गए मुरादाबाद, वापस लौटे तो गायब मिला सामान

यह भी पढ़ें:ऋषिकेश में दुकान के ताले तोड़कर नगदी व सामान उड़ा ले गए चोर

यह भी पढ़ें:शोरूम से जेवरात उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, ऐसे मिला था सुराग